{"_id":"68921b160d5debb4e003d494","slug":"chandauli-terrifying-picture-of-a-group-of-snakes-villagers-are-not-coming-out-due-to-fear-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli : भयभीत करने वाली सांपो के झुंड की तस्वीर, डर से नहीं निकल रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli : भयभीत करने वाली सांपो के झुंड की तस्वीर, डर से नहीं निकल रहे ग्रामीण
Tue, 05 Aug 2025 08:25 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 05 Aug 2025 08:25 PM IST
सार
गंगा में बाढ़ आने के कारण रामपुर दीया, प्रसहटा, और गद्दोचक सहित तटवर्ती गांव के सीवानों में पानी भर गया है, जिससे जंगल झाड़ियों और खेतों में छिपे विषैली जीव जंतु और सांप ऊंचे स्थानों पर पहुंच रहे हैं। एक धान के खेत में सांपों का झुंड देखा गया।
विज्ञापन
खेत में सांपों का झुंड
- फोटो : अमर उजला नेटवर्क
विस्तार
पानी के अन्दर सांपो के झुंड की भयभीत करने वाली यह तस्वीर धानापुर के दीया गांव की है। एक धान के खेत में आधा दर्जन सांप देखे गए जो झुंड में थे जिसे देखकर ग्रामीण दहशत देखे गए। प्रशासन द्वारा उन्हें सावधान रहने को हिदायत दी गई है। गंगा में बाढ़ आने के कारण रामपुर दीया, प्रसहटा, और गद्दोचक सहित तटवर्ती गांव के सीवानों में पानी भर गया है, जिससे जंगल झाड़ियों और खेतों में छिपे विषैली जीव जंतु और सांप ऊंचे स्थानों पर पहुंच रहे हैं।
मंगलवार को गांव से लोग नहीं निकल पाए। सड़क पर कमर से ऊपर तक पानी आ गया है। मजबूरी में कुछ लोग आ जा रहे हैं। गांव के कुछ लोग बाढ़ चौकीयों पर अपने जानवरों के साथ शरण ले रखे हैं। लेकिन ज्यादातर लोग गांव में हैं जो अपने जरूरत का सामान लेने के लिए बाजारों में जा रहे हैं। लेकिन सड़क पर पानी ज्यादा होने के कारण अब उस पर चलना दुश्वार हो गया है। प्रभारी निरीक्षक शरद गुप्ता ने बताया कि तीनों गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पीएसी की नाव लगा दी गई है वहीं नाविकों से बात हुई है शाम तक नाव पहुंच जाएगी।