{"_id":"603600578ebc3ee9407676d4","slug":"chandauli-sp-line-hajir-so-and-head-constable-for-negligence-during-surprising-inspection","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एसपी का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर एसओ और हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एसपी का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर एसओ और हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
Wed, 24 Feb 2021 12:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:59 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही करने पर एसओ और हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया। दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने मंगलवार की रात बलुआ थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बालू लदे ट्रकों के कुछ चालक बिना कारण थाने में घूमते नजर आये। मौके पर पहुंचे एसपी ने परिचय पूछा तो सभी ने खुद को ट्रक चालक बताया।
विज्ञापन
इस पर एसपी ने कर्तव्य निर्वहन करने में अनियमितता और लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी बलुआ सूर्य प्रताप सिंह और हेड कांस्टेबल राम कृपाल यादव को तत्काल लाइन हाजिर किया दिया। उन्होंने दोनों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बता दें इसके पूर्व भी एक हत्या के मामले में बलुआ थाना अध्यक्ष की ओर से कार्रवाई में काफी शिथिलता बरती गई थी। बलुआ पुलिस की कार्यप्रणाली से परेशान होकर लोगों ने थाने का घेराव भी किया था।