{"_id":"6a50cb224f847e44d60c15cc","slug":"chandauli-police-action-accused-named-in-beef-smuggling-case-arrested-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली पुलिस की कार्रवाई: गोमांस तस्करी मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, 20 दिन से चल रहा था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली पुलिस की कार्रवाई: गोमांस तस्करी मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, 20 दिन से चल रहा था फरार
Fri, 10 Jul 2026 04:07 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 10 Jul 2026 04:07 PM IST
सार
चंदौली जिले में सतपोखरी गोमांस बरामदगी प्रकरण में मुगलसराय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने 20 दिन से फरार चल रहे आरोपी मो. सैफ को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली जिले के मुगलसराय थाना पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त मो. सैफ को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी गोमांस तस्करी के मामले में नामजद था और घटना के बाद से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक 20 जून 2026 को ग्राम सतपोखरी में की गई छापेमारी के दौरान लगभग 70 किलो 760 ग्राम संदिग्ध गोवंशीय मांस, गोमांस काटने में प्रयुक्त एक चापड़, तीन चाकू, दो रेती तथा अन्य उपकरण बरामद किए गए थे। उस समय तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि मो. सैफ और उसका एक साथी मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन
इस संबंध में थाना मुगलसराय में थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को सतपोखरी स्थित गौसिया मस्जिद के पास से मो. सैफ को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से ₹11,500 नकद भी बरामद किए गए, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र करीब 19 वर्ष है और वह ग्राम सतपोखरी, थाना मुगलसराय का निवासी है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।