फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli News Deadly attack on Lekhpal complaint against unknown people including one named person

Chandauli News: लेखपाल पर जानलेवा हमला, एक नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर; जानें मामला

Sat, 19 Jul 2025 11:12 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 19 Jul 2025 11:12 AM IST
सार

यूपी के चंदौली में लेखपाल पर हमले की कोशिश की सूचना को दुलहीपुर पुलिस चौकी ने दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश के लिए आश्वासन दिया गया है।

विज्ञापन
chandauli News Deadly attack on Lekhpal complaint against unknown people including one named person
लेखपाल सुजीत कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Chandauli News: चंदौली के दुलहीपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात अराजक तत्वों ने बाढ़ ड्यूटी से लौट रहे लेखपाल पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार, दुलहीपुर के लेखपाल सुजीत कुमार की गाड़ी को कुछ अज्ञात लोगों ने ओवरटेक कर रुकवाया और वाहन से बाहर निकालकर मारने का प्रयास किया।

विज्ञापन


लेखपाल सुजीत कुमार ने बताया कि वह गंगा तटवर्ती बाढ़ प्रभावित गांवों में ड्यूटी पूरी कर वापस लौट रहा था, तभी पीछे से एक ऑटो में सवार कुछ लोग उसका पीछा करने लगे और रास्ते में गाड़ी रोककर गंदी-गंदी गालियां देते हुए नीचे उतारने की कोशिश की।
विज्ञापन


हालात की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल दुलहीपुर पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी पर तैनात कांस्टेबल परवेज अहमद मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही अन्य लेखपाल भी मौके पर पहुंच गए और पीड़ित के समर्थन में खड़े हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखपाल सुजीत कुमार ने कोतवाली में एक नामजद व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। उनके साथ लेखपाल पंकज सिंह समेत अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना ने लेखपालों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed