फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

मंत्री और विधायक ने सीएए के बारे में लोगों को समझाया

Mon, 06 Jan 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
पीडीडीयू नगर। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध के बाद लोगों को इसमें दिए गए प्रावधानों को सरल भाषा में समझाने के लिए भाजपा की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने सकलडीहा के नागेपुर गांव ग्रामीणों को इस कानून के बारे में बताया। वहीं सेयदराजा विधायक सुशील सिंह ने चारी गांव में नागरिकता के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि इस कानून सेे किसी को गुमराह होने की जरूरत नहीं है। चहनियां क्षेत्र स्थित एक निजी विद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बैठक कर इसके बारे में लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन

सकलडीहा संवाददाता के अनुसार कैबिनेट मंत्री ने कहा कि दोनों विधेयक में से किसी से भी नागरिकता जाने का सवाल नहीं है बल्कि इसमें नागरिकता देने का प्रावधान है। कहा कि विपक्षी दल के नेता लोगों को गुमराह कर देश में अशांति फैलाना चाहते है। कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा के कोई विकल्प नहीं है डा अकबर, गोपाल राजभर, रामप्रताप, भोला राय, अदालती राजभर, मोनू तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

कंदवा संवाददाता के अनुसार बरहनी विकास खंड के ग्राम सभा चारी में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि नागरिका संशोधन कानून (सीएए) पर विपक्षी दलों के नेता और कार्यकर्ता लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कानून पर लोग भरोसा करें। किसी को बहकावे में या फिर गुमराह होने की जरूरत नहीं है। संचालन गोपाल सिंह ने किया। इस दौरान महेंद्र सिंह, संत विलास सिंह, वीरेंद्र कनौजिया, मृत्युंजय, मनीष और शिवशंकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चहनियां संवाददाता के अनुसार क्षेत्र स्थित लोक मंगल पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से नागरिकता संशोधन अधिनियम के प्रति जागरूक करने के लिए एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक आलोक ने बताया कि नागरिकता कानून संशोधन कानून लोगों देश में बसाने के लिए है। इस दौरान शिवपूजन तिवारी, सुमन्त, आनंदसिंह, श्याम सुंदर मौर्य, गोपाल राजभर, संजीव मिश्रा, अमरिस, सर्वेश पाण्डेय मौजूद रहे। अध्यक्षता भोला नाथ मिश्रा व संचालन योगेन्दर मिश्रा ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed