फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

चंदौली में 10 करोड़ की लागत से बनेगा मॉडल आईटीआई, महिलाओं को बनाया जाएगा हुनरमंद: महेंद्र नाथ पांडेय

Sun, 01 Dec 2019 12:57 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 01 Dec 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
chandauli  news
प्रेरणा दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय। - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमशीलता मंत्री और स्थानीय सांसद डा.महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि चंदौली में माडल आईटीआई का निर्माण जल्द किया जाएगा। इसके लिए सरकार जल्द ही 10 करोड़ रुपये धनराशि मुहैया कराएगी। माडल आईटीआई में महिलाओं को लघु, सूक्ष्म व कुटीर उद्योगों का प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाया जाएगा।

विज्ञापन


शनिवार को वह राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन की ओर से मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज परिसर में प्रेरणा दिवस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंदौली में जरी-जरदोजी को एक जनपद-एक उत्पाद के रूप में मान्यता दी। इसका लाभ यहां के बुनकरों को मिल रहा। वहीं मॉडल आईटीआई बनने से युवाओं को बेहतर रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय व राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ग्रामीण महिलाओं के लिए वरदान है। आजीविका मिशन ने गरीब महिलाओं की जिंदगी आसान बना दी है। दीपावली और छठ पर्व पर जिले की स्वंय सहायता समूह की महिलाओं ने 2.33 लाख रुपये खर्च कर विभिन्न उत्पाद तैयार किए थे। इन उत्पादों की बिक्री कर पांच लाख कमाया। यह अच्छी प्रगति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय मंत्री ने डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने जहां स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 3.45 करोड़ का चेक और पांच करोड़ का सीसीएल प्रदान किया। वहीं प्रेरणा पुस्तिका का विमोचन किया। मणिपुर के काला धान की जिले में खेती कराई जा रही।

केंद्र व राज्य सरकार से पहल कर इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू कराया जाएगा। वहीं दूसरी ओर मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर लोगों की जनसमस्याओं को सुना और अधिकारियों को समाधान करने का निर्देश दिया।

नए साल में मेडिकल कालेज का शिलान्यास
जिले में बनने वाले मेडिकल कालेज की बुनियाद जनवरी में रखी जाएगी। जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम के दौरान संबोधन में केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनवरी माह में मेडिकल कालेज का शिलान्यास करेंगे।

बता दें इसका निर्माण नौबतपुर चेकपोस्ट के पास कराया जाना है। प्रशासन ने वहां 10 एकड़ जमीन भी तलाश ली है। इस मेडिकल कालेज को पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय जिला चिकित्सालय से भी संबद्ध किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed