फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

ूपी बोर्ड: 93 परीक्षा केंद्रों पर 66 ने जताई आपत्ति

Fri, 15 Nov 2019 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
चंदौली। यूपी बोर्ड की परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। फरवरी से प्रारंभ होने वाली यूपी बोर्ड 2020 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची जारी होने के बाद आपत्ति दाखिल करने के आखिरी दिन गुरुवार को 93 केंद्रों में से 66 केंद्रों के प्रधानाचार्यों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आपत्ति दी है। इसमें मानकों की अनदेखी, विद्यालय से केंद्रों की दूरी और संसाधनों की कमी प्रमुख है। सबसे अधिक दूरी को लेकर आपत्ति आई है। कुछ केंद्र तो 40-90 किमी की दूरी पर बना दिए गए हैं। ऐसे में इन केंद्रों पर परीक्षार्थियों का पहुंच पाना ही मुश्किल है।
विज्ञापन

इस बार जिले में हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा में 71091 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 93 परीक्षा केंद्र बनाए थे। इन केंद्रों में किसी प्रकार की गड़बड़ी व शिकायत के लिए आपत्तियों की तिथि गुरुवार तक निर्धारित की गई थी। इसमें कुल लगभग 66 आपत्तियां जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को प्राप्त हुई। आपत्ति में पांच परीक्षा केंद्र संसाधन नहीं होने, 44 अधिक दूरी और 21 विद्यालयों ने परीक्षार्थियों के बैठने की क्षमता कम होने को लेकर आपत्ति की है। वहीं कार्यालय में देर शाम तक आपत्तियों के लिए दावा करने वालों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड की परीक्षाओं के लिए बनाए गए 93 केंद्रों के लिए गुरुवार तक विद्यलायों से आपत्ति मांगी गई थी। इसमें 66 स्कूलों ने आपत्ति की है। इन सभी का स्थलीय निरीक्षण कर आपत्तियों का निस्तारण जिला परीक्षा समिति की बैठक में किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही जिलाधिकारी से अनुमति लेकर बैठक की जाएगी। डा.विनोद कुमार राय, डीआईओएस ।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली। यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों में दूरी को लेकर सबसे अधिक अपत्ति आई है। 66 आपत्तियों में 44 आपत्ति सिर्फ दूरी के लिए डीआईओएस कार्यालय में की गई है। इससे विद्यालयों के प्रधानाचार्यों में काफी आक्रोश है। नौगढ के राजकीय इंटर कालेज लौवारी, गोलाबाद व सुरा का सेंटर चंदौली के बापू बालिका इंटर कालेज सदलपुरा आया है। जिसकी दूरी लगभग 90 किमी है। ऐसे में परीक्हषा के समय पर परीक्षार्थियों के लिए पहुंच पाना आसान नहीं है।

इसी तरह चौबे रामनाथ इंटर कालेज मझगांव व सेवा सदन बालिका इंटर कालेज मझगाई का सेंटर चकिया भेजा गया है। इसकी दूरी लगभग 40 किमी है। दोनों कालेजों के प्रधानाचार्यों ने आपत्ति दर्ज की है। इसी तरह कई ऐसे कालेज है जिनकी दूरी मानक के विपरीत है। केंद्र के लिए सीसीटीवी, वॉयस रिकॉर्डर, बाउंड्री, शौचालय समेत कई मानक तय किए गए थे। सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर के अलावा परीक्षा केंद्र की संबंधित विद्यालय से दूरी आठ से 10 किलोमीटर तक होनी चाहिए। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई है। जो त्रुटियां हैं उसे कार्यालय को मिली आपत्तियों के आधार पर जिला परीक्षा समिति की बैठक में निस्तारित कर दिया जाएगा।
रिपोर्ट- राकेश चंद्र यादव
संपादन-जय नारायण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed