फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

सरोवर तटों पर टिमटिमातो दीपों से दिखा अलौकिक नजारा

Wed, 13 Nov 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
सचित्र-पीडीडीयू नगर। नगर सहित पूरे जिले में देव दीपावली का पर्व धूम धाम से मनाया गया। लोगों ने गंगा घाटों, सरोवर तटों की साफ सफाई की गई और दीप मालिकाओं से सजाया। दीप मालिकाओं से गंगा तट जगमग हो उठे। तालाबों में दीपों की टिमटिमाती रोशनी की छाया ने अलौकिक दृष्य उत्पन्न कर दिया। इस सौंदर्य को निहारने के लिए सुरसरी तटों पर नरनारियों का हुजूम पहुंचा। देव मंदिरों पर दीप जलाकर लोगों ने पुण्य लाभ कमाया। इस मौके पर खूब आतिशबाजी भी की। गंगा तटों पर भव्य आरती का आयोजन किया गया। वहीं सरोवर तटों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
विज्ञापन

नगर के मानसरोवर तालाब पर श्रीश्री सूर्यदेव मंदिर छठ पूजा सेवा न्यास की ओर से घाट की सफाई की गई। दोपहर बाद समिति के सदस्यों ने सरोवर तट की सफाई की। सूर्य अस्त होते ही नागरिकों का हुजूम सरोवर तट पर पहुंचने लगा। वहीं समिति के सदस्यों ने घाटों को दीपक से सजाने के अभियान की शुरूआत की। देखते ही देखते पूजा सरोवर तट टिमटिमाती रौशनी से जगमगा उठा। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, विकास राज, नंदजी, आकाश, विक्की आदि की मौजूदगी में 20 किशोरों का सार्वजनिक रूप से जन्मदिन मनाया गया। यहां दीप मालिकाओं की सजावट देखने को लोगों की भीड़ जुटी। इसी तरह दामोदरदास पोखरा नई बस्ती, आरपीएफ कालोनी तालाब पर भी दीप मालिकाएं सजाई गई।
विज्ञापन

अरुण योग एकेडमी की ओर से चंदौली खुर्द स्थित शिव मंदिर स्थित तालाब पर देव दीपावली का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों के सहयोग से लगभग 5100 दीपों से तालाब व मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया। योग अकेडमी के प्रबंधक अरुण कुमार चौकी प्रभारी अमीरूद्दीन खान, अशोक सिंह टुनटुन, अतुल कुमार सिंह संजय बारी, राजेश सिंह, राम अवध यादव ,सुरेंद्र यादव, रमेश खरवार रहे। नगर के गल्ला मण्डी स्थित श्रीश्री भगवान जगन्नाथ, नौ दुर्गा मंदिर के प्रांगण में नव युवक समिति के कार्यकर्ताओं ने 2100 दीपक जलाकर देव दीपावली मनाई। मंदिर में बच्चों ने भगवान शिव का त्रिशूल, ॐ, महादेव, स्वास्तिक का दृश्य दीपक से बनाया गया। इस मौके पर राजू जायसवाल, परमहंस जायसवाल, राम जनम केशरी, राहुल जायसवाल, आशुतोष जायसवाल रहे। इसी तरह नगर के रविनगर काली मंदिर, कैलाशपुरी स्थित शिव मंदिर, आरपीएफ कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पर दीप सजाए गए। नियामताबाद संवाददाता के अनुसार स्थानीय गांव के तालाब पर धूमधाम से देव दीपावली मनाई गई। यहां 11 हजार मिट्टी के दीपक जलाएं गए। इस मौके पर ग्रामप्रधान किरण सिंह, गोलू सिंह, बादल सिंह, मंगल खरवार, अभिषेक कुमार सिंह, राकेश सिंह पप्पू, कुमार सिंह, अनुराग सिंह, रजनीश सिंह रहे। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार देव दीपावली पर्व पर सैयदराजा नगर पंचायत स्थित सरोवर पर मंगलवार की सरोवर पर पहुंचकर घाटों को दीपक से सजाया। इस तट पर 21 हजार दीपक जलाए गए। इस मौके पर ब्राह्मणों के दल ने भव्य पूजा और आरती की। इसके पूर्व महिला, पुरुष व बच्चों ने दीपक से रंगोली तैयार की।भगवान राम, भारत माता, कमल का फूल , मोर, पक्षी की आकृति में सजे दीपक ने लोगों का मन मोहा। इस मौके पर रामलीला समिति की ओर से रंगोली प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर चेयरमैन विरेन्द्र जायसवाल, ईओ धीरज कुमार सिंह, शशांक बाबा, मीना सिंह, सुशील शर्मा, गोरख अग्रहरी, अनिल चौरसिया, मोहन मद्धेशिया, परमेश्वर मोदनवाल , दिलीप जायसवाल रहे। कमालपुर संवाददाता के अनुसार विशुनपुर कला में काली माता मंदिर और पोखरा पर देव दीपावली मनाई गई। इस मौके दिनेश सिंह, अजय प्रताप सिंह, चुलबुल सिंह, आनंद शर्मा, बृजमोहन, रविप्रकाश, मंगल, अजय रहे। धानापुर संवाददाता के अनुसार नरौली घाट पर 15000 दीपों से गंगा घाट को सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चहनियां क्षेत्र के बलुआ स्थिति मां गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा सेवा समिति की ओर से देव दीपावली पर 11000 दीप जलाकर कर मां गंगा को अर्पित किया गया। इस मौके पर मां गंगा की महा आरती की गई। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर रहे।
कैबिनेट मंत्री ने गंगा आरती देख कर अभिभूत नजर आए और कहा कि देव दीपावली के लिए सरकार की ओर से नब्बे हजार की सहायता की गई है। देव दीपावली को भव्य बनाने के लिए और जितने धन की आवश्यकता होगी, उतना दिया जाएगा। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इस अवसर पर संतोष सिंह, अरविंद पांडेय, राजा सिंह, भज्जू राम चौहान, आषुतोष सिंह, योगेंद्र, विकास पाठक, शायरा बानो, राहुल अग्रहरि, बनवारी पांडेय, संदीप सिंह रहे।
चकिया। ओम सेवा समिति की ओर से देव दीपावली पर मां कालीजी के पोखरे पर देव दीपावली महोत्सव पर 51 सौ दीपो की शृंखला से मां काली मंदिर परिसर जगमग हो उठा। दीपदान के बाद समिति के भव्य मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमो का भी आयोजन किया गया।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष व ओम सेवा समिति के प्रबंधक अशोक कुमार बागी, समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार, आर्यन त्रिपाठी, विनोद केशरी, आशीष जायसवाल, राहुल विश्वकर्मा, अमरदीप कुमार, नरेन्द्र गुप्ता, पंजक कुमार, प्रमोद कुमार, अमरदीप कुमार, नरेन्द्र गुप्ता, उमेश कुमार गुप्ता़, अंकित कुमार रहे। जागृति सेवा समिति व उद्योग व्यापार मण्डल सिकंदरपुर की ओर से देव दीपावली की शाम सिकंदरपुर के पोखरे तथा शिव मंदिर पर 2100 दीप जलाये गए। इसी तरह परमार्थ सेवा समिति की ओर से चंद्रप्रभा नदी के तट पर स्थित मां कोट भवानी मंदिर परिसर में भी 1100 दीप जलाए गए। इस अवसर पर जागृति सेवा समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश गुप्ता, उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष शीतला केशरी, राजीव पाठक, विमलेश विश्वकर्मा, परमार्थ सेवा समिति अध्यक्ष डॉ. श्यामलाल, मनोज विश्वकर्मा, राजू विश्वकर्मा, विजय चौरसिया रहे। विकास खंड के बीकापुर गांव के युवकों ने गांव के स्वच्छ सम्पर्क मार्ग को देव दीपावली के दिन 2600 दीपो से सजाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान जर्नादन सिंह ने फीता काटकर सड़क के दोनो किनारो पर किये गए दीपदान का उद्घाटन किया। इस दौरान ओमप्रकाश मौर्या, बिमलेश मौर्या, सोनु मौर्या, राजनाथ रहे। नौगढ़ संवाददाता के अनुसर नवयुवक मंगल कमेटी की ओर से स्थानीय दुर्गा मंदिर के पोखरे पर देव दीपावली पर दीप जलए गए। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी नौगढ़ रिजवान खान, ग्राम प्रधान प्रभु नारायण जायसवाल,अरविंद केशरी उर्फ राजू, अजीत विश्वकर्मा, सूरज केसरी व उनके साथियों ने दीपदान किया।
सचित्र-पीडीडीयू नगर। कार्तिक पूर्णिमा पर जिले के गंगा घाटों पर हजारों स्नानार्थियों ने गंगा में आस्था की डूबकी लगाई। गंगा घाटों पर मेला लगा। स्नान के बाद लोगो ने दान पूण्य कर पुण्य कमानाया। बलुआ में पश्चिमवाहिनी गंगा घाट पर स्नान के लिए सर्वाधिक भीड़ जुटी।
कार्तिक माह में स्नान ध्यान का अत्यधिक महत्व है। महिलाएं पूरे माह स्नान ध्यान कर तुलसी के पौधे के नीचे दीपक जलाती हैं। पूर्णिमा पर इसका समापन किया जाता है। मंगलवार की भोर से ही महिलाएं पुरुष गंगा घाटों की ओर रवाना हो गए। बड़े पैमाने पर लोग वारणसी गए। वहीं कैली, कुरहना, रौना, भूपौली में गंगा घाट पर हजारों भक्तों ने आस्था की डूबकी लगाई। शिकारगंज संवाददाता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बाबा जागेश्वरनाथ धाम के समीप चंद्रप्रभा नदी में मनोवांछित फल प्राप्त करने के लिए क्षेत्र के विभिन्न गांवों की सैकड़ों किशोरियों ने स्नान किया। स्नान के बाद किशोरियों ने बाबा जागेश्वनाथ धाम में पूजन-अर्चन करके मनोकामना पूर्ण करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर बाबा जागेश्वरनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष अरविंद सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने चंद्रप्रभा नदी के तट पर स्नान करने वाली किशोरियों के वस्त्र बदलने के लिए टेंट की व्यवस्था के साथ उन्हे चाय तथा हलुवा प्रसाद का वितरण किया। इस अवसर पर सेवा समिति के सालिक पाल, धर्मेेद्र मोदनवाल, किशन, मनोज माली, अनिल पाल, शमशेर यादव, राजेश यादव, भरत माली, रजिंदर रहे।
04. गुरुनानक जयंती पर हुआ शबद कीर्तन
संवाद न्यूज एजेंसी
सैयदराजा। गुरू नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व सिख समाज की ओर से धूम धाम से मनाया गया। नगर स्थित गुरुद्वारा में बाबा परमजीत सिंह की देख रेख में नानक देव के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और शबद कीर्तन किया गया। इस मौके पर गुरु ग्रंथ साहब के आगे माथा टेकने के लिए लोगों का हुजुम उमड़ा। इस मौके पर सरदार मनमोहन सिंह, सरदार सतनाम सिंह, गगन सिंह,रजत वर्मा,पूर्व सभासद गुरमीत कौर, रविन्द्र सिंह काके, हरजीत सिंह, पिंटू सरदार, मंगला राय, रजत वर्मा रहे।

05. आंवले के वृक्ष के नीचे बनाने-खाने की होड़
चकिया। कार्तिक मास की एकादशी से लेकर पूर्णिमा तक आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन बनाने तथा खाने से सुख समृद्धि तथा संतान की कुशलता का फल प्राप्त होता है। इसलिए एकादशी के बाद से ही नगर में स्थित ठाकुर बाग, निर्भयदास मंदिर परिसर में आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन बनाने तथा खाने का दौर लगातार जारी है। परिवार एवं इष्ट-मित्रो के साथ आंवले के वृक्ष के नीचे खाने की होड़ लगी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed