फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

देवदीपावली पर 21 हजार दीपक से जगमगाएगा मानसरोवर तालाब

Mon, 11 Nov 2019 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
पीडीडीयू नगर। देवोत्थान एकादशी के बाद अब देव दीपावली की तैयारी अंतिम चरण में है। मानसरोवर तालाब देव दीपावली पर 21 हजार दीपों से जगमगाएगा। इस मौके पर आयोजन समिति की ओर से 15 वर्ष तक के किशोरों को जन्म दिन भी मनाया जाएगा।
विज्ञापन

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को देव दीपावली मनाई जाती है। इस दिन गंगा तट, सरोवर तटों और देवालयों को विद्युत झालरों से सजाया जाता है। इसकी तैयारी तेजी पर है। तालाबों को सजाने संवारने का काम भी चल रहा है। नगर के मानसरोवर तालाब, दामोदरदास पोखरा, आरपीएफ कॉलोनी स्थित तालाब, तिनकोनियां पोखरा आदि पर बड़े पैमाने पर दीपोत्सव मनाया जाता है। श्रीश्री सूर्यदेव मंदिर मानसरोवर तालाब पर इस बार भव्य आयोजन की तैयारी की गई है। देव दीपावली आयोजन समिति के अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता ने बताया कि इस बार देव दीपावली पर 21 हजार दीपक जलाए जाएंगे। आयोजन के 11 वर्ष पूरे होने पर इस वर्ष देवदीपावली पर 15 वर्ष तक के किशोरों को जन्मदिन भी सार्वजनिक रूप से मनाया जाएगा। बताया कि इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। कहा कि देव दीपावली पर 15 वर्ष तक के जिन बच्चों का जन्म हुआ है उनके अभिभावक बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र की फोटो कापी लेकर 11 नवंबर तक सूर्य मंदिर पर आयोजन समिति के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं। चकिया संवाददाता के अनुसार स्थानीय विकास खंड के बीकापुर ग्राम पंचायत में गांव के युवकों के प्रयास से बने आदर्श संपर्क मार्ग पर देव-दीपावली के दिन 22 सौ दीपक जलाने की योजना बनाई गई है। बीकापुर गांव को जोड़ने वाले 500 मीटर लंबे संपर्क मार्ग पर गांव के युवकों ने एकजुट होकर संपर्क मार्ग को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प 4 वर्ष पूर्व लिया था। संकल्प को पूरा करते हुए युवकों की टीम ने संपर्क मार्ग को स्वच्छ तथा उसके किनारे व्यापक पौधरोपण कर फुल-पत्तियों के पौधे लगाकर सुंदर बना दिया है। अब युवकों में स्वच्छता तथा सुंदरता की भावना जगाने के लिए इस संपर्क मार्ग को देव दीपावली के दिन जगमग करने का संकल्प लिया है।रविवार को भी युवकों की टीम में सम्मिलित विमलेश कुमार मौर्य, जय सिंह, कप्तान मौर्य, नंदलाल, भरत, सरवर अंसारी, शमीम अंसारी, ओमप्रकाश, मिथिलेश, अरविंद मौर्य आदि ने संपर्क मार्ग पर व्यापक सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed