फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

प्रभातफेरी निकाल कर सतर्कता के प्रति किया जागरूक

Fri, 01 Nov 2019 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
chandauli news
पीडीडीयू नगर। देश की अखंडता और एकता के नायक सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती के मौके पर रेलवे की ओर से चलाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत शुक्रवार की सुबह मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से प्रभात फेरी निकाली गई। इसके माध्यम से रेलकर्मियों को जीवन में कार्य में सतर्कता, इमानदारी के लिए प्रेरित किया गया। बाद में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सभागार में आयोजित क्विज और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे भारत स्काउट गाइड के सदस्य एकत्र हुए। यहां अपर मंडल रेल प्रंबंधक एसके वर्मा ने प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ढोल नगाड़े और बैंड के साथ स्काउट गाइड के सदस्यों ने यूरोपियन कालोनी का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों से कार्य में इमानदारी और पारदर्शिता अपनाने पर बल दिया गया। प्रभात फेरी के बाद मंडल सभागार में रेलकर्मियों के बीच इमानदारी के एक जीवनशैली विषय पर निबंध और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें रेलकर्म यिों ने इमानदारी पर निबंध लिखे और क्विज प्रतियोगिता में माथापच्ची की। इस मौके पर वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार, सीनियर डीईई श्रवण कुमार रहे।
विज्ञापन

इलिया। महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती समारोह का आयोजन चार नवंबर को दोपहर 12 बजे से किया जाएगा।। शहाबगंज विकास खंड परिसर में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि विधायक शारदा प्रसाद होंगे। इस संबंध में पर्यावरण सदस्य एवं वृक्षबंधु परशुराम सिंह ने बताया कि समारोह के दौरान जिले की कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। इंडो नेपाल समरसता आर्गनाइजेशन की ओर से नई दिल्ली में आयोजित समारोह में आयरन लेडी समरसता पुरस्कार प्राप्त कर वापस लौटने पर चहनियां के जगन्नापुर निवासी डॉ. सरिता मौर्य का शुक्रवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से सरिता मौर्य का स्वागत करते हुए उन्हें जिले की शान बताया। इस मौके पर मोर्चा के नियामताबाद मंडल अध्यक्ष संदीप मौर्य, शशि यादव, रामचंद्र मौर्य, अमित मिश्र रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed