{"_id":"5dbc7a5e8ebc3e017a212f0b","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns491980838","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने घर से उड़ाए लाखों के जेवरात समेत नगदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने घर से उड़ाए लाखों के जेवरात समेत नगदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के दो स्थानों पर गुरुवार की रात चोरों ने पुलिस को चुनौती दी है। बियासण गांव के एक घर में चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के जेवरात सही नगदी पर हाथ साफ कर दिया। वहीं वार्ड संख्या नौ स्थित गायत्री मंदिर में भी चोर चोरी की नियत से घुसे लेकिन छत का दरवाजा बंद होने के चलते सफल नहीं हो सके। शुक्रवार की सुबह पीड़ित पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।
पहली घटना चकिया कोतवाली क्षेत्र के बियासण गांव की है। जहां गुरुवार की रात चोरों ने रमाकांत पांडेय के घर को निशाना बनाया। घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखे बक्से में से सोने की एक चेन, दो अंगूठी, करधनी, पैजनी, मांग टीका, नथिया समेत चांदी की पायल व दो हजार रुपये नगदी व कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार की सुबह पीड़ित ने इसकी तहरीर चकिया पुलिस को दी। वहीं दूसरी तरफ वार्ड संख्या नौ विभूूति नगर के नई बस्ती स्थित गायत्री मंदिर में घुसने के लिए मुख्य मार्ग में बने दरवाजे की कुंडी तोड़ दी और दीवाल के सहारे छत पर चढ़ गए। लेकिन छत से मंदिर के भीतर जाने वाला रास्ते का दरवाजा बंद होने के कारण चोर घटना को अंजाम देने में सफल नहीं हो पाए। शुक्रवार सुबह मंदिर प्रशासन की ओर से इसकी लिखित शिकायत चकिया कोतवाली में दी गई। चकिया कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।