{"_id":"5dbc79aa8ebc3e939f4090d1","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns49198047","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों ने अतिरिक्त कार्यों के बहिष्कार का लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों ने अतिरिक्त कार्यों के बहिष्कार का लिया निर्णय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकलडीहा। स्थानीय तहसील से संबद्ध लेखपालों की बैठक शुक्रवार को तहसील सभागार में हुई। इसमें लेखपालों ने वेतन वृद्धि सहित अन्य मांगों को पूरी करने के लिए शासन पर कोरा आश्वासन दिए जाने का आरोप लगाते हुए आगामी पांच नवंबर से अतिरिक्त कार्यों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। साथ ही 14 नवंबर से तहसील साइकिल से आने व व्हाट्सएप ग्रुप से लेफ्ट होने की चेतवानी दी है।
मांगे पूरी न किए जाने से आक्रोशित लेखपाल संघ के सदस्यों ने पांच नवंबर से अतिरिक्त कार्यों का बहिष्कार करने के अलावा आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र बनवाने में सहायता करने आदि को भी न करने का निर्णय लिया। कहा कि 14 नवम्बर को संघ के स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालय पर रक्तदान करने के अलावा 19 नवंबर को बाइक रैली निकालकर विरोध प्रकट किया जाएगा। इसके बाद तहसील बाइक की बजाए साइकिल से आने-जाने के साथ सरकारी राजस्व व्हाट्सएप ग्रुप से भी सामूहिक रूप से लेफ्ट होने व मांगे पूरी न होने पर पांच दिसंबर को विधानसभा का घेराव करने की चेतावनी दी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रामकेश यादव, तहसील मंत्री केहर सिंह, वीरेंद्र मोहन कौशल, राजेश पासवान, चंदन यादव, बासुदेव यादव, सुभाष, मानवेंद्र प्रकाश आदि लेखपाल मौजूद रहे।