{"_id":"5db88c328ebc3e93aa194246","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns4914282172","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद के बाद पत्थरो से हमले में आधा दर्जन घायल, एक कि हालात गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद के बाद पत्थरो से हमले में आधा दर्जन घायल, एक कि हालात गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में सोमवार की शाम महिला को छोड़ने जा रहे एक किशोर का बीच रास्ते में जुआ खेल रहे कुछ लोगों से विवाद हो गया। इससे नाराज बस्ती के ही कुछ मनबढ़ों में युवक के घर पर पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान महिलाओं समेत परिवार के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हमले में एक युवक को गंभीर चोटें आई। जिसे बाद में उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। वहीं पीड़ित से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया और जांच में जुट गई है।
अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 16 अलीनगर गांव में मनोज जायसवाल परिवार के साथ रहते है। सोमवार शाम उनके परिवार से किशोर किसी महिला को छोड़ने के लिए पास में कहीं जा रहा था। आरोप है कि इस दौरान गांव के ही मनबढ़ कुछ युवक बीच सड़क पर मोटरसाइकल लगाकर जुआ खेल रहे थे। रास्ता सकरा होने के कारण किशोर ने बाइक किनारे लगाने के लिए युवकों से कहा। जिससे नाराज युवकों और किशोर के बीच विवाद हो गया। बाद में लोगों ने बीच बचाव कर मामले को किसी प्रकार शांत कराया। घटना के कुछ देर बाद ही कई लोग घर के बाहर आ गए और पत्थर मारते ही गाली-गलौज करने लगे। इस घटना के दौरान हीरालाल गुप्ता (86), मनोज जायसवाल (55), प्रीतम जायसवाल (21), माया देवी (65), रानी देवी (35), मांडवी देवी (75) घायल हो गई। बाद में घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां प्रीतम की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे ट्राम सेंटर रेफर कर दिया। इस संबंध में सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर दस लोगों के खिलाफ नामदज मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
पीडीडीयू नगर। अलीनगर गांव में हुई घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। क्षेत्रीय लोगों का आरोप रहा कि क्षेत्र में कई स्थानों पर गोलबंदी कर लोग आए दिन जुआ खेलते रहते है। बावजूद इसके पुलिस जुआ खेलने वालों के खिलाफ लगाम लगा पाने में नाकाम है। लोगों का कहना रहा कि जुए के चक्कर में आए दिन विवाद होते रहते है।