{"_id":"5db88b818ebc3e014a68b1be","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns4914273135","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेक्निशियन की सतर्कता से टला रेल हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेक्निशियन की सतर्कता से टला रेल हादसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर (चंदौली)। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर तैनात वरिष्ठ टेक्निशियन की सतर्कता से सोमवार की शाम जोधपुर एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। चेकिंग के दौरान टेक्निशियन ने पहिए के एक्सल के टूटे स्प्रिंग को देख लिया और अधिकारियों को सूचित किया। बाद में अधिकारियों के देख-रेख में कोच को काटकर अलग किया गया और इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान जोधपुर एक्सप्रेस दो घंटे तक खड़ी रही।
जोधपुर से हावड़ा जा रहे डाउन 12308 जोधपुर एक्सप्रेस सोमवार को अपने निर्धारित समय से 40 मिनट की देरी से शाम 5:22 पर स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची। कैरेज एंड वैगन के वरिष्ठ टेक्निशियन संजय कुमार रावत ट्रेन की जांच शुरू की। जांच के दौरान ट्रेन के अंतिम सिरे पर जनरल कोच के एक्शन पर नजर पड़ी तो पहिए के समीप के एक्सल स्प्रिंग टूटा हुआ मिला। यह देख टक्निशियन ने इसकी सूचना एसएसई एमएस शुक्ला को दी। एसएसई की सूचना पर अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और पहले स्प्रिंग के मरम्मत की कोशिश की गई लेकिन कामयाबी नहीं मिली। स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र कुमार, स्टेशन निदेशक हिमांशु शुक्ल, डिप्टी एसएस संतोष कुमार आदि अधिकारियों ने कोच को हटाने का निर्णय लिया और टूटे स्प्रिंग वाले जनरल कोच को काट कर अलग किया गया। उसकी जगह नए कोच को जोड़कर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन दो घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही। इस संबंध में स्टेशन निदेशक हिमांशु शुक्ला ने बताया कि यदि टूटे स्प्रिंग के सहारे ट्रेन आगे जाती तो दुर्घटना की आशंका थी। इसी वजह से कोच को बदलकर ट्रेन को 7:30 बजे आगे के लिए रवाना किया गया।