{"_id":"5db5aed78ebc3e93d47d86b6","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns491332677","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के बिना बीती आवाजापुर के लोगों की दीवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के बिना बीती आवाजापुर के लोगों की दीवाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। धानापुर विधानसभा के आवाजापुर गांव के लोगों को दीपावली पर्व पर भी पानी की किल्लत झेलनी पड़ी। इसकी वजह पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से चल रहे सड़क निर्माण के दौरान पानी की आपूर्ति के लिए बिछाए गए पाइपलाइनों का ध्वस्त हो जाना बताया गया है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
लगभग एक माह पूर्व से गांव में पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से निर्माण कार्य आरंभ कराया गया। निर्माण के दौरान पेयजल सप्लाई के लिए बिछाई गई पाइपलाइन कई स्थानों पर ध्वस्त हो गई है। इससे लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। पानी के लिए लोगों को दूर-दूर तक भटकना पड़ रहा है। जलनिगम विभाग के एक्सईएन एसके सिंह ने बताया कि पानी सप्लाई के लिए लगा नलकूप व मोटर सब ठीक होने के बावजूद पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से समस्या बनी हुई है। पाइपलाइनों को ठीक कराने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग से कहे जाने के बाद भी यह कार्य नहीं किया जा रहा है। अब विभाग ने पाइपलाइनों को ठीक कराने का कार्य आरंभ करा दिया गया है। शीघ्र ही पेयजल की आपूर्ति आरंभ करा दी जाएगी।