फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

मेडिकल कालेज निर्माण की मंजूरी से भाजपाई गदगद

Thu, 03 Oct 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
चंदौली। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें पार्टी की नीतियों के प्रचार प्रसार को लेकर मंथन किया गया। वहीं प्रदेश सरकार द्वारा जिले के मेडिकल कालेज निर्माण की मंजूरी देने पर हर्ष जताया गया। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लोगों ने कहा कि केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय के प्रयासों से जिले को मेडिकल कालेज निर्माण मिल सका। जिला प्रशासन भी तेजी दिखाते हुए जमीन का अधिग्रहण कर लिया। वहीं जमीन मुहैया कराने में क्षेत्रीय विधायक सुुुशील सिंह भी जिला प्रशासन के साथ मिलकर लगातार प्रयासरत रहे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा ने कहा कि क्षेत्रीय सांसद व कौशल विकास मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय के प्रयास से जिले के लोगों को बड़ी सौगात मिली है। कहा कि नौबतपुर के पास बरठी कमरौर मौजा में राजकीय मेडिकल कालेज की स्थापना के लिए डीएम नवनीत सिंह की सक्रियता से जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया। इससे जिले का विकास तेजी से होगा और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी। बैठक में विधायक साधना सिंह, विधायक शारदा प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, शमशेर सिंह, राजकिशोर सिंह, अनिल सिंह, राणा प्रताप सिंह, अनिल तिवारी, अभिमन्यु सिंह, काशीनाथ सिंह, हरिवंश उपाध्याय, जितेंद्र पांडेय, सूर्यमुनि तिवारी, उदय प्रताप पप्पू, सत्य प्रकाश गुप्ता, शिवशंकर पटेल, रमेश जायसवाल, संतोष खरवार, रविंद्र गोंड़, विरेंद्र जायसवाल, उमाशंकर सिंह, नरेंद्र सिंह, राजेश सिंह, श्रवण सिंह, परमानंद सिंह, हृदय नारायण तिवारी, सुजीत जायसवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed