फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

ट्रेन से कटकर बेटी संग मां-बाप ने दी जान

Mon, 09 Sep 2019 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
धीना । पीडीडीयू-पटना रेलखंड पर शनिवार की रात बहोर चंदोला रेलवे स्टेशन और डेढ़गांवां गांव के बीच एक ही परिवार के तीन लोगों ने एक साथ ट्रेन से कटकर जान दे दी। घटना की जानकारी रविवार की सुबह तब हुई जब गांव के लोग घर से अपने काम पर जा रहे थे। रेलवे ट्रैक पर तीन शव देखकर उसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों की शिनाख्त कंदवा थाना क्षेत्र के करौती गांव निवासी विक्रमा यादव उनकी पत्नी गिरजा देवी और बेटी रंगीता के रूप में की। बेटी संग मां-बाप के ट्रेन से कटकर जान देने की घटना से पूरे इलाके में कोहराम मच गया। घटना का कारण पारिवारिक कलह और बीमारी बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कंदवा थाना क्षेत्र के ककरैत ग्राम सभा के करौती निवासी विक्रमा यादव पांच भाईयों में दूसरे नंबर का था। सभी भाईयों का परिवार संयुक्त था। दो भाई जमेशदपुर में, एक भाई जालंधर और एक भाई बिहार में काम करते है। सभी का परिवार गांव में ही रहता है। विक्रमा (52) भी अपनी पत्नी गिरजा देवी (48) और बेटी रंगीता (16) के साथ रहता था। विक्रमा बीमारी के कारण घर से बाहर नहीं निकलता था। उसकी पांच बेटियों में चार बेटियों की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी रंगीता अपने माता-पिता के साथ रहती थी। वह हाईस्कूल की छात्रा थी। विक्रमा का कोई बेटा नहीं था। शनिवार की शाम वह अपने पिता जीवनाथ यादव से परिवार संग जमानिया स्थित मंझरिया अपनी ससुराल जाने की बात कहकर पैदल घर से निकला था। लेकिन रविवार की सुबह गांव से लगभग 10 किमी दूर रेलवे ट्रैक पर तीनों का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ट्रैक पर तीन शव देखकर गांव वालों ने इसकी सूचना धीना थाने को दी। पहले तो शिनाख्त ही नहीं हो पा रही थी। बाद में किसी ने करौती गांव निवासी होने के रूप में पुलिस को जानकारी दी। बाद में धीना पुलिस ने कंदवा थाने से संपर्क कर ग्राम प्रधान पति नंद कुमार राय से संपर्क कर करौती गांव में सूचना देकर तीनों की शिनाख्त कराई। घटना के बाद उसके भाई और रिश्तेदार धीना थाने पहुंच गए। एएसपी प्रेमचंद भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि तीनों शवों की शिनाख्त कर ली गई है। थाने से पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed