फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli: Government should give compensation for the deaths due to Corona, Male leaders demonstrated in support of the demands

चंदौलीः कोरोना से हुई मौतों पर मुआवजा दे सरकार, मांगों के समर्थन में माले नेताओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 21 Jun 2021 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Chandauli: Government should give compensation for the deaths due to Corona, Male leaders demonstrated in support of the demands
चकिया में बीडीओ सरिता सिंह को मांगपत्र सौंपते भाकपा माले नेता अनिल पासवान व अन्य। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। कोरोना की चपेट में आकर जान गंवाने वालों के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग के समर्थन में सोमवार को वामपंथी संगठनों ने धरना प्रदर्शन किया। बाद में मांगों से संबंधित छह सूत्रीय ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

नियामताबाद संवाददाता के अनुसार, अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के बैनरतले वामपंथी संगठनों ने धरना प्रदर्शन किया। बाद में छह सूत्रीय मांग पत्र बीडीओ डॉ. रक्षिता सिंह को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कोरोना से मृत लोगों के आश्रितों को दस लाख रुपये मुआवजा देने, ब्लॉक के सभी गांवों में कैंप लगाकर फ्री कोरोना वैक्सीन लगाने, ग्रामीण बच्चों को स्मार्ट फोन उपलब्ध कराकर ऑनलाइन शिक्षा देने, सामाजिक, राजनीतिक और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद करने की मांग की। इस दौरान रामदुलार बिंद, ठाकुर प्रसाद, योगेन्द्र प्रसाद, मेहदी हसन, जीरा देवी, कंचन, तिलकधारी रहे। चकिया संवाददाता के अनुसार, अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा तथा भाकपा (माले) के आह्वान पर स्थानीय मां काली जी पोखरे से खंड विकास अधिकारी कार्यालय तक मार्च कर संगठन के कार्यकर्ताओं ने भाकपा (माले) जिला सचिव अनिल पासवान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन खंड विकास अधिकारी सरिता सिंह को सौंपा। भाकपा (माले) जिला सचिव ने कहा कि खाद्य तेल सहित डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने मजदूरों को भुखमरी की कगार पर ला दिया है।
विज्ञापन

खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के जिला उपाध्यक्ष कामरेड विजई राम ने कहा कि छह महीने पहले गढ़वा ताजपुर में मांगों को लेकर लोगों ने आंदोलन किया था। तत्कालीन उप जिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी ने भूख हड़ताल खत्म कराया था। एक माह का लिखित आश्वासन दिया गया था। जिस पर अभी तक अमल नहीं किया गया। कहा, अगर 30 जून तक गढ़वा के आंदोलनकारियों की समस्याओं का हल नहीं हुआ तो एक जुलाई से पुन: आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर रमेश चौहान, मंजू बियार, लल्लन देवी, शिव चौहान, सुरेश चौहान, प्रेमा, विक्रम चौहान, बिहारी, गिरजा चौहान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed