फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli got 14th place in School Chalo campaign

स्कूल चलो अभियान में चंदौली को मिला 14 वां स्थान

Mon, 02 May 2022 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Chandauli got 14th place in School Chalo campaign
पीडीडीयू नगर। सरकारी विद्यालयों में नवीन बच्चों के नामांकन के लिए पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे स्कूल चलो अभियान में चंदौली को 14 वां स्थान मिला है। बेसिक शिक्षा निदेशक की ओर से रविवार को जारी रिपोर्ट में बताया गया कि जिले में अप्रैल माह में कुल 91.05 फीसद नवीन नामांकन हुआ है। चंदौली को शैक्षणिक सत्र में 44689 नामांकन का लक्ष्य दिया गया है। अप्रैल माह तक 40680 नामांकन हो चुका है। नामांकन में 113.77 प्रतिशत के साथ धानापुर प्रथम और 70.08 फीसद के साथ चहनिया ब्लॉक सबसे नीचे है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पूरे प्रदेश में स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है। इसका उदेश्य ज्यादा से ज्यादा बच्चों का स्कूल में नामांकन कराना है। प्रदेश के सभी जिलों और उनमें भी ब्लॉकों को नामांकन का लक्ष्य दिया गया है। रविवार को शिक्षा निदेशक की ओर से जारी प्रदेश के सभी जिलों की प्रगति रिपोर्ट में चंदौली को 14 वां स्थान मिला। जबकि पहले स्थान पर वाराणसी, दूसरे पर जौनपुर और तीसरे स्थान पर भदोही है। चंदौली को इस शैक्षणिक सत्र में 44689 नामांकन का लक्ष्य दिया गया है। अप्रैल माह तक 40680 यानि कुल 91.05 फीसद नामांकन हो चुका है। वहीं नामांकन में जिले के नौ ब्लाकों की प्रगति रिपोर्ट में 113.77 प्रतिशत के साथ धानापुर प्रथम और 70.08 फीसद के साथ चहनिया ब्लाक सबसे नीचे है। वहीं चकिया ब्लाक में 88.05, शहाबगंज में 90.69, नौगढ़ में 87.03, नियामताबाद में 97.63, बरहनी में 95.41 फीसद, सदर में 80.56 फीसद, सकलडीहा में 91.05 फीसद और पीडीडीयू नगर में 91.53 फीसद नामांकन हुआ है।
विज्ञापन

प्रगति रिपोर्ट से हौसला बढ़ा है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे 15 मई तक लक्ष्य को पूर्ण करा लें। समस्त प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि वे एक पत्र लिखकर बीईओ के माध्यम से हमें भेजेंगे जिसमें यह जिक्र होगा कि विद्यालय जहां स्थित है उस गांव में छह से 14 बिना नामांकित नहीं है। चहनिया की रिपोर्ट बेहतर नहीं है, वहां के बीईओ को जल्द से जल्द लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है।-सत्येंद्र सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed