फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli: Bike riding youth dies near over bridge crossing, chaos among family members

Chandauli: ओवर ब्रिज क्रॉसिंग के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 05 Jan 2024 02:08 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 05 Jan 2024 02:08 PM IST
सार

शहाबगंज थाना क्षेत्र के एकौना का निवासी प्रदीप कुमार मौर्य 29 वर्ष मुख्यालय स्थित बिजली विभाग में संविदा के तहत लाइनमैन के पद पर भी कार्यरत थे। गुरुवार की रात काम खत्म होने के बाद सकलडीहा रोड स्थित लोकमान्य तिलक नगर अपने किराए के आवास पर जा रहे थे।

विज्ञापन
Chandauli: Bike riding youth dies near over bridge crossing, chaos among family members
Chandauli - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला मुख्यालय स्थित सकलडीहा रोड पर बृहस्पतिवार रात हुई सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई।मौत की सूचना मिलते पुलिस लाइन के समीप निजी अस्पताल पर परिजनों समेत लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।भारी उहापोह के बाद शुक्रवार के सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन


बताते हैं कि शहाबगंज थाना क्षेत्र के एकौना का निवासी प्रदीप कुमार मौर्य 29 वर्ष मुख्यालय स्थित बिजली विभाग में संविदा के तहत लाइनमैन के पद पर भी कार्यरत थे। गुरुवार की रात काम खत्म होने के बाद सकलडीहा रोड स्थित लोकमान्य तिलक नगर अपने किराए के आवास पर जा रहे थे। इस बीच जैसे ही ओवर ब्रिज क्रॉस कर रहा था कि अचानक बाइक अनियंत्रित होकर ठेले से टकरा गई। जिससे युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और जबकि बाइक दूर जा गिरी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को पुलिस लाइन के समीप निजी अस्पताल पहुँचाया,लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। स्वास्थ्य परीक्षण बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।ततपश्चात अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी पुलिस के साथ ही परिजनों को दी।मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया व मृतक के भाई समेत काफी संख्या में लोग रात्रि में ही मौके पर पहुंच गए,लेकिन घटना को संदिग्ध मानते हुए शव को लेकर काफी उहापोह की स्थिति रही। हालांकि बाद पुलिस के समझाने पर परिजन मान गए और जिसके बाद शुक्रवार की सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई।इस बाबत सीओ सीओ सदर राजेश राय ने बताया कि बिजली विभाग में तैनात संविदा कर्मी की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed