फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Challans handed over to shop openers in curfew

कर्फ्यू में दुकान खोलने वालों को थमाया चालान

Thu, 06 May 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Challans handed over to shop openers in curfew
चंदौली। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सदर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को बाजार भ्रमण किया। इससे कोरोना कर्फ्यू प्रभावी होने के बाद भी दुकानें व प्रतिष्ठान खोलने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने खुले दुकानों को बंद कराया और एक दर्जन दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला। साथ ही लोगों को लाकडाउन पालन करने के निर्देश के साथ-साथ कोरोना से बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान सदर कोतवाल अशोक मिश्रा ने लोगों को समझाया कि कोरोना एक भयानक बीमारी है जिस से बचने के लिए नियमित रूप से माक्स और सनराइजर्स का प्रयोग करना अनिवार्य है। यदि कोई भी व्यक्ति बाहर से घर में प्रवेश करता है तो पहले घर के बाहर अच्छी तरीके से हाथ में छोड़कर ही घर के अंदर प्रवेश करें, ताकि घर के लोग सुरक्षित रह सके और उनके साथ आसपास के लोग भी सुरक्षित रहें। कहा कि सब्जी, दवा, दूध की दुकानों का खुलने का समय निर्धारित है। इसके अलावा बाकी सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। यदि कोई भी दुकानदार लॉकडाउन में दुकान खोलते हुए पाया तो उसके दुकान को सीज कर दिया जाएगा और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी लॉकडाउन के दौरान कोई भी व्यक्ति लॉकडाउन का उल्लंघन या बेवजह बाजार में घूमता नजर आया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा उससे जुर्माना भी वसूला जाएगा। इस दौरान कस्बा इंचार्ज मनोज पांडेय, सुनील यादव, मनीष कुमार सरोज, देवेश मौर्या, सुनील तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed