{"_id":"62605347cb89800bc21c0244","slug":"chalatee-tren-se-girakar-huee-yuvak-kee-maut-chandauli-news-vns649358971","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन से गिरकर हुई युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती ट्रेन से गिरकर हुई युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धीना। पं.दीनदयाल उपाध्याय पटना रेल रूट पर स्थानीय थाना के एकौनी गांव के समीप मंगलवार की रात किसी ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान चकिया कोतवाली के कौड़िहार (खास) निवासी महेन्द्र वनवासी (25) पुत्र जोखू के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
चकिया के कौड़िहार गांव निवासी महेंद्र बिहार के झाझा से महुआ के पत्ते को लाकर बनारस में बेचता था। इसी पत्ते में पान का बीड़ा बांधा जाता है। महेन्द्र तीन पुत्र और दो पुत्रियों का पिता था। मंगलवार की शाम वह पत्ता लाने बिहार जाने के लिए पीडीडीयू जंक्शन आया था। यहां से किसी ट्रेन में सवार होकर जा रहा था। एकौनी गांव के समीप वह गिर गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बुधवार की सुबह लोग टहलने निकलने तो युवक का शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक के पास मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने परिवार वालों को सूचित किया। महेन्द्र की मौत से परिवार वालों में कोहराम मच गया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई की जा रही है।