फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chakia will be developed with Rs 14.91 crore

Chandauli News: 14.91 करोड़ से होगा चकिया का विकास

Fri, 15 Mar 2024 02:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Chakia will be developed with Rs 14.91 crore
चकिया। नगर के विकास के लिए बृहस्पतिवार को नगर पंचायत सभागार में जनप्रतिनिधि बोर्ड की बैठक नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। इसमें नगर में विकास कार्यों के लिए 14 करोड़ 91 लाख 61 हजार रुपए के बजट को मंजूरी दे दी गई।चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि नगर की बढ़ती आबादी और बेहतर सुविधा के लिए 2024-25 में 14 करोड़ 91 लाख 61 हजार से विकास करने का खाका तैयार किया गया है। जिसमें 14 करोड़ 89 लाख 51 हजार रुपए विकास के लिए खर्च करने और 2 लाख 10 हजार फायदे का प्रावधान बनाया गया है। फायदे के साथ लंबी आय के बजट को सभासदों ने मुहर लगा दी।
विज्ञापन

बैठक में नगर पंचायत की आय के लिए जल मूल्य, सामुदायिक भवन शुल्क, दुकान किराया, रिक्शा लाइसेंस शुल्क, भवन निर्माण शुल्क, पार्किंग शुल्क, गृहकर, आय, विविध जलकल दुकान, प्रीमियम से आय, पंचम राज्य वित्त आयोग, जलकर दो प्रतिशत, स्टाम्प शुल्क, पंडित दीनदयाल आदर्श नगर विकास योजना सहित तमाम मदों से आय की जाती है। जिसमें नगर के विकास के लिए नियमित कर्मचारी, सफाई, वेतन ,मार्ग प्रकाश, सफाई सामग्री व्यय, पेंशन पर व्यय, भवन निर्माण पर खर्च, मार्ग, नाली निर्माण पर खर्च करते हैं। तालाब जीर्णोद्धार, संविदा कर्मचारियों के आउट सोर्सिंग पर खर्च, सफाई कार्य पर व्यय किया जाता है। बैठक में बादल सोनकर, शाहीन बेगम, मीना विश्वकर्मा, ज्योति गुप्ता, राधा देवी, कमलेश यादव, केसरी नंदन, विजय वर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed