फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chairman and councilors will take oath on May 26

Chandauli News: चेयरमैन और सभासद 26 मई को लेंगे शपथ

Wed, 24 May 2023 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Chairman and councilors will take oath on May 26
नगर पालिका प्रशासन चेयरमैन और सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी में जुट गया है। नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह नगर पालिका इंटर कालेज में 26 मई को दोपहर तीन बजे से आयोजित किया गया है। नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका पीडीडीयू नगर चेरयमैन के पद पर सोनू किन्नर ने जीत दर्ज की। सभासद पद पर पारस यादव, पुष्पा, संगीता, सरिता, सरोज देवी, संतोष, अमित कुमार, ममता, वकार जाहिद, वंश नारायण चौहान, सुरसती देवी, रत्ना गुप्ता, पिंकी शर्मा, रेखा देवी, मुर्शीदा बेगम, शैलेंद्र कुमार गुप्ता, निधि तिवारी, महेंद्र पटेल, सुनील विश्वकर्मा, आरती यादव, भारती यादव, मो. आफताब,रमेश चौहान, राजेश कुमार जायसवाल ने जीत हासिल की थी। नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका पीडीडीयू नगर के सभी विजेता प्रत्याशियों को 26 मई के पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई जाएगी। चेयरमैन को एसडीएम पीडीडीयू नगर शपथ दिलाएंगे। उसके बाद चेयरमैन सभासदों को शपथ दिलाएंगे। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी कृष्ण चंद्र ने बताया कि नगर पालिका इंटर कालेज में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed