{"_id":"5d8d094a8ebc3e01830a16ea","slug":"chadauli-news-chandauli-news-vns4859550105","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम की सूचना पर सुरक्षा तंत्र ने ट्रेन को खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम की सूचना पर सुरक्षा तंत्र ने ट्रेन को खंगाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। कामाख्या से आनंद विहार जा रही अप नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में बम की अफवाह से सुरक्षा बलों में खलबली मच गई। गुरुवार की सुबह ट्रेन के स्थानीय स्टेशन पर पहुंचने पर आरपीएफ और जीआरपी ने पूरे ट्रेन की जांच की लेकिन बम नहीं मिला। इसके बाद सुरक्षा बलों और यात्रियों ने राहत की सांस ली।
ट्रेन बुधवार की रात नौ बजे बिहार के कटिहार पहुंची। ट्रेन यहां से खुलकर आगे बढ़ी तभी किसी ने कंट्रोल को सूचना दी कि ट्रेन के किसी कोच में बम है। इस सूचना के बाद सुरक्षा बलों और रेल अधिकारियों में खलबली मच गई। कंट्रोल की सूचना के बाद नौगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी और पाटलीपुत्र स्टेशन पर ट्रेन की जांच की गई लेकिन बम का पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह आठ बजे ट्रेन के पीडीडीयू स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचने के ही जीआरपी डीडीयू प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह, अतिरिक्त निरीक्षक राजेश कुमार, एसआई जितेंद्र कुमार, आरपीएफ डीडीयू पोस्ट के एसआई बाल गंगाधर, रामविलास, सीआईबी टीम डॉग स्क्वायड के साथ पहुंचे। सुरक्षा बलों ने सभी कोचों की जांच की और संदिग्ध वस्तुओं की पड़ताल की। पूरे ट्रेन को खंगालने के बाद भी कुछ नहीं मिला। इस पर सुरक्षा बलों व यात्रियों ने राहत की सांस ली।