फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Central Agricultural University should be opened in Chandauli: Darshana

चंदौली में खोला जाए केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय : दर्शना

Fri, 06 Dec 2024 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Central Agricultural University should be opened in Chandauli: Darshana
पीडीडीयू नगर। भाजपा की राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने बृहस्पतिवार को सदन में चंदौली में केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय खोलने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों और युवाओं के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ऐसे में पूरा विश्वास है कि चंदौली में इस विश्वविद्यालय की नींव रखी जाएगी।
विज्ञापन

सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयास से कृषि शिक्षा और किसानों के लिए नई तकनीक का विकास तेजी से हो रहा है। चंदौली पूर्वांचल का प्रमुख हिस्सा है, जो अपनी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक धरोहरों के साथ कृषि के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि चंदौली में विकास की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन कुछ चुनौतियां भी हैं। यदि इन चुनौतियों का समाधान किया जाए, तो चंदौली कृषि, उद्योग और सामाजिक विकास के क्षेत्र में एक आदर्श जनपद बन सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चंदौली को भारत सरकार ने आकांक्षी जिलों में शामिल किया है, जहां की ज्यादातर आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है और कृषि मुख्य व्यवसाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान, गेहूं, गन्ना, मटर और आलू का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। हालांकि, यहां के किसानों को नई कृषि तकनीकों, जैविक खेती और वैज्ञानिक विधियों की सीमित जानकारी है।

ऐसे में केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना से क्षेत्र में कृषि अनुसंधान, नवाचार और आधुनिक कृषि शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही पूर्वांचल के किसानों, छात्रों और शोधकर्ताओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed