फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   CC road broken to lay pipes, neither taps nor water reached houses

Chandauli News: पाइप बिछाने के लिए सीसी रोड तोड़ी, घरों में न नल लगा, न जल पहुंचा

Fri, 15 Mar 2024 02:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
CC road broken to lay pipes, neither taps nor water reached houses
पीडीडीयू नगर। जिले में मार्च तक पूरी होने वाली 1200 करोड़ की हर घर नल योजना अधर में लटकी हुई है। अभी तक 50 फीसद भी काम नहीं हुआ है। घरों में न तो नल लगा और न पानी पहुंचा। पाइप लाइन बिछाने के नाम पर गलियों, सड़कों को छोड़िए सीसी रोड को भी तोड़ने के बाद जस का तस छोड़ दिया गया है। लोगों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए जिले में हर घर-नल जल योजना पर कार्य चल रहा है। मार्च 2021 में शुरू की गई करीब योजना के लगभग तीन वर्ष पूरे होने को हैं लेकिन अब तक मात्र 50 प्रतिशत कार्य ही पूरा किया गया है। इससे एक भी घर में नल से जल नहीं पहुंच पाया है जबकि जिला प्रशासन ने मार्च 2024 तक जनपद के 960 गांवों के प्रत्येक घर में पानी पहुंचाने का दावा किया था। अभी कई गांवों में पेयजल के लिए टंकी की स्थापना और बोरिंग का कार्य शेष है। कार्य में लगी चार कंपनियों में से दो कंपनियां पहले से ही निर्माण कार्य में जुटी हैं। वहीं अब दो नई कंपनियों को बची ग्राम पंचायतों में लोगों तक शुद्ध पानी पहुंचाने के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन

हर घर नल जल योजना को पूरा करने में कई गांवों में जमीन न मिल पानी भी समस्या बना हुआ है। सकलडीहा विकासखंड के जलालपुर गांव में पानी की टंकी बनाने और सोलर पैनल लगाने के लिए जमीन न मिलने से कार्य सात माह से अधर में लटका हुआ है।गांव में योजना के तहत गांव की गलियों में पाइप लाइन बिछाने के साथ घरों में टोंटी लगाने का भी कार्य कर लिया गया है। वहीं बोरिंग और पंप हाउस बनाकर रंगरोगन भी कर दिया गया है लेकिन अभी तहसील प्रशासन की ओर से पानी की टंकी और सोलर पैनल लगाने के लिए जमीन उपलब्ध नहीं कराई गई है। इससे लगभग सात माह से गांव में सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट अधर में लटका हुआ है। इसको लेकर ग्राम प्रधान राजबली यादव ने मुख्यमंत्री पोर्टल से लेकर डीएम, एसडीएम, तहसील दिवस तक लिखित रूप से फरियाद कर चुके हैं लेकिन अभी तक जमीन नहीं मिली है। इस संबंध में एसडीएम विराग पांडेय ने बताया कि अगर गांव सभा में जमीन होगी तो उपलब्ध करा दी जाएगी। जमीन नहीं होने पर जमीन खोजकर उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

चहनिया विकासखंड के सोनबरसा गांव में विगत आठ महीन से केवल बोरिंग कर पाइप लाइन बिछाई गई है बाकी काम सब अधूरा है। महमदपुर जमालपुर में पाइप लाइन बिछाने के लिए सीसी सड़क को बीच से तोड़ दिया गया है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सड़क खराब हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना की शुद्ध पेयजल के चक्कर में गांव की गलियां सड़के खोदकर दशा बिगाड़ दिए हैं जिससे चलना भारी पड़ रहा है। कहीं गड्ढे खोदे पड़े हैं, कहीं पाइप डालकर छोड़ी गई है। समझ नहीं आ रहा कि आखिर हो क्या रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यदाई संस्था की लापरवाही के कारण क्षेत्र के करवत, भिसौड़ी, कुंडा खुर्द, कुंडा कला, मलोखर, शकूरावाद, मुहम्मदपुर, सतपोखरी, बगही, महाबलपुर, हरिशंकरपुर, पुरैनी, भूजहुंवा, दुलहीपुर आदि गांवों में हर घर नल जल योजना के तहत गांव की गलियों की खोदाई कर छोड़ दिया गया है। इससे इन गांवों में जहां योजना कागजों तक ही सीमित है वहीं ग्रामीणों को परेशानी भी हो रही है।

-----

कोट.....
जिले में हर घर नल जल योजना का काम तेजी से चल रहा है। कुछ गांवों में जमीन उपलब्ध न हो पाने के कारण विलंब हो रहा है। - राकेश कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, ग्रामीण, चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed