{"_id":"66435540dd4f6a7aee0167e1","slug":"cbse-board-result-2024-girl-student-committed-suicide-by-hanging-due-to-less-marks-than-friends-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE Board Result: सहेलियों से कम नंबर मिले तो छात्रा ने मौत को लगाया गले, फंदे से लटककर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE Board Result: सहेलियों से कम नंबर मिले तो छात्रा ने मौत को लगाया गले, फंदे से लटककर दे दी जान
Tue, 14 May 2024 05:44 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 14 May 2024 05:44 PM IST
सार
चंदौली जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सीबीएसई 10वीं का परीक्षा परिणाम आने के बाद सहेलियों से कम नंबर आने पर एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीबीएसई 10वीं में सहेलियों से कम नंबर मिलने से परेशान होकर कोतवाली क्षेत्र के मां काली नगर की छात्रा हिना (17) ने सोमवार को पंखे के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
यह है मामला
चकिया के मां काली नगर वार्ड निवासी श्याम सुंदर की बड़ी बेटी हिना कक्षा दस की छात्रा थी। सोमवार को सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी किया। हिना ने दोपहर में करीब ढाई बजे मोबाइल पर अपना रिजल्ट देखा। पिता श्याम सुंदर ने बताया कि 70 प्रतिशत अंक मिलने के कारण हिना खुश नहीं थी। सहेलियों से कम नंबर मिलने से परेशान हिना ऊपर अपने कमरे में चली गई।
विज्ञापन
कुछ देर बाद पिता श्यामसुंदर और सोनी देवी उसे देखने पहुंचे तो कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था। दोनों लोग दरवाजा खटखटाने लगे लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे में हिना फंदे पर लटकी हुई थी। जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन