{"_id":"58d2d5e24f1c1b996e1a2969","slug":"catch-six-guns","type":"story","status":"publish","title_hn":" छह शोहदे पकड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह शोहदे पकड़े
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Thu, 23 Mar 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने बुधवार को स्कूल कालेजों के आसपास अभियान चला कर छह शोहदों को पकड़ लिया। बाद में मुचलका भरवा कर सभी को छोड़ दिया गया। गश्त के दौरान कालेज व चाय पान की दूकानों, पार्कों और चौराहों पर खड़े लोगों को चेतावनी दी कि किसी ने भी युवतियों या फिर महिलाओं को फब्तियां कसने का प्रयास किया तो पुलिस उसके साथ सख्ती से पेश आएगी।
बुधवार को कोतवाल अजीत कुमार मिश्र, एस्कार्ट प्रभारी एसआई गीता राय व हमराहियों ने नगर के विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय, लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज, नगर पालिका इंटर कॉलेज, रामकृष्ण बालिका विद्या मंदिर समीप गश्त की। इस दौरान वहां बेवजह टहलते नजर आए लोगों से पूछताछ की। वहीं महाविद्यालयों और स्कूलों के आसपास स्थित चाय पान की दूकानों पर खड़े लोगों को चेतावनी दी कि महिलाओं और छात्राओं के साथ बदतमीजी करने वाले कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहे। इसके बाद कैलाशपुरी मोड़, लक्ष्मी पब्लिक स्कूल पटेल नगर में पुलिस बल के साथ गश्त कर चौराहों पर खड़े युवकों से पूछताछ की। सीओ सदर प्रमोद यादव ने बताया कि पुलिस द्वारा यह अभियान लगातार चलाया जायेगा। जो कोई भी महिलाओं और छात्राओं के साथ छेड़खानी या फिर परेशान करता नजर आया तो पुलिस उनके साथ सख्ती से निपटेगी। अभियान के दौरान छह युवकों को पकड़ा गया था जिन्हें मुचलका भरवा कर छोड़ दिया गया है।