फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Cash and jewelery worth lakhs stolen from home

घर से नगदी और लाखों के जेवरात चोरी

Sun, 07 Nov 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery worth lakhs stolen from home
बलुआ थाना क्षेत्र के पथरा (सुरतापुर) गांव में स्थित एक निशाना बनाते हुए चोरों ने घर में रखे हुए लाखों रुपये मूल्य के सोने व चांदी के जेवरात और चालीस हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाबत जानकारी होने के बाद पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में लग गई है।
विज्ञापन

बलुआ थाना क्षेत्र पथरा (सुरतापुर) गांव निवासी मनोज यादव ने बताया कि शनिवार की रात चोर छत के रास्ते घर में घुसे। इसके बाद उन्होंने जिस कमरे में सभी लोग सो रहे थे उस कमरे की बाहर से कुंडी बंद कर दी। इसके बाद दूसरे कमरे में प्रवेश कर गये। पीड़ित ने बताया कि घर में अटैची व बक्सा समेत घर में रखे चालीस हजार रुपये भी ले गये। बाद में बक्से व अटैची में रखे सोने व चांदी के जेवरात निकाल लिया। इसके बाद बक्से और अटैची को खेतों में ही फेंक दिया। देर रात नींद खुलने के बाद इसकी जानकारी जब पीड़ित को हुई तो उसके होश उड़ गये। इसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। बलुआ थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि पीड़ित से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed