फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Case will be registered against those who bridge the well, drain and pond

कुआं, नाला व पोखरी पाटने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर

Fri, 13 Aug 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Case will be registered against those who bridge the well, drain and pond
सकलडीहा। तहसील प्रशासन ने क्षेत्र के गांवों में कुआं, नाला व पोखरी पाटने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का मूड बना लिया है। ऐसा करने वालों के खिलाफ अब एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बृहस्पतिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व बीडीओ रम्या आर ने ग्रामीणों की शिकायत पर सकलडीहा कस्बा में कुएं का निरीक्षण किया। चेताया कि कुआं पाटने की शिकायत पर संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की हिदायत के बाद अतिक्रमणकारियों में खलबली मची है। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र में सकलडीहा, बलारपुर, नागेपुर, तेंदुई, पदुमनाथपुर, चतुर्भुजपुर, बरठी आदि गांवों के ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से अतिक्रमण की शिकायत की है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व बीडीओ ने सकलडीहा कस्बा में पहुंचकर कुआ पाटने की शिकायत की जांच की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कस्बा में कुआं और पोखरी पाटकर अतिक्रमण कर लिया गया है। बीडीओ ने जांच के दौरान कूड़ा करकट डालकर पाटे जाने की शिकायत को सही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी है। बताया कि कुआं और पोखरी पाटकर कब्जा करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इस मौके पर एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed