फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Case should be filed against the guilty policemen - Ramgovind

दोषी पुलिसकर्मियों पर हो मुकदमा वरना सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी सपा-रामगोविंद

Mon, 13 Dec 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Case should be filed against the guilty policemen - Ramgovind
चहनिया। लक्ष्मणगढ़ में सपा कार्यकर्ताओं पर बिना कारण के लाठीचार्ज करके उन्हें घायल करने और महिला कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज नहीं हुुआ तो समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेगी। लोकतंत्र में सबको अभिव्यक्ति की आजादी है। लेकिन भाजपा की दमनकारी नीति के चलते लोगों को उनके मूल अधिकारों से भी वंचित किया जा रहा है। यह बातें सपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की जांच करने पहुंची सपा की गठित समिति का नेतृत्व कर रहे नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने रविवार को बलुआ में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दमनकारी नीति पर चल रही है। पिछले दिनों रामगढ़ में आयोजित मुख्यमंत्री की सभा की ओर पत्रक सौंपने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया जबकि घटनास्थल से सभास्थल चार किलोमीटर दूर था और रास्ते में कोई बैरिकेटिंग भी नही की गई थी। सभास्थल की तरफ बढ़ रहे पार्टी कार्यकर्ताओं से किसी सक्षम अधिकारी द्वारा पत्रक लेकर वापस कर दिए जाने पर कोई घटना नहीं होती पर पुलिस ने गाली गलौज करते हुए लाठीचार्ज कर कार्यकर्ताओं को लहूलुहान कर दिया। इसके अलावा पुलिस ने महिला कार्यकर्ताओं से अभद्रता करने के साथ उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए उच्चस्तरीय जांच कराने व घायल सपा कार्यकर्ताओं का मेडिकल मुआयना कराते हुए दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की। चेताया कि ऐसा न होने पर सपा सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी।
विज्ञापन

चहनिया। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि सरकार कह रही है कि अपराधी जेल में है । ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि प्रदेश में आए दिन कौन अपराध कर रहा है। सरकार को इस पर जबाब देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चहनिया। लाठीचार्ज के लिए सपा की तरफ से गठित समिति में नेता प्रतिपक्ष के अलावा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, वीरेंद्र यादव, सुरेंद्र पटेल, ओमप्रकाश सिंह, राजनारायण बिंद शामिल हैं। समिति के सदस्यों ने सबसे पहले घटनास्थल पर जाकर घायल कार्यकर्ताओं अजीत यादव, मनोज यादव व गार्गी पटेल से जानकारी ली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी व माल्यार्पण कर नेताओं का स्वागत किया। इस मौके पर एमएलसी आशुतोष सिन्हा, युवजन सभा के प्रदेश सचिव वरुण सिंह, पूर्व विधायक पूनम सोनकर, पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, अनिल यादव, सोनू तिवारी, अभय यादव, मधुरेश सिंह, निरंजन यादव, संतोष यादव, अनिल यादव, अभय रहे।

पीडीडीयू नगर। जिले के लक्ष्मणगढ़ में सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की जांच करने आए नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण भाजपा का चुनावी स्टंट है। अभी तक कॉरिडोर पूरा भी नहीं हुआ पर चुनाव आने के चलते जल्दबाजी में उसका लोकार्पण किया जा रहा है। कहा कि जब-जब चुनाव आते हैं भाजपा शिलान्यास और लोकार्पण करने लगती है। इससे पहले ये लोग कहां थे। प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछले पांच सालों में कुछ भी काम नहीं किया। ऊपर से बार-बार प्रधानमंत्री प्रदेश की इन खामियों को ढकने के लिए आ रहे हैं।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed