{"_id":"6841ee52862feb83330ac7cc","slug":"case-filed-against-the-accused-for-threatening-the-accountant-chandauli-news-c-189-1-svns1011-132040-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: लेखपाल को धमकी देने के आरोपी पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: लेखपाल को धमकी देने के आरोपी पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
सकलडीहा। इकबालपुर में बीते दिनों मिट्टी का अवैध खनन रोके जाने पर क्षेत्रीय लेखपाल को फोन पर अपशब्दों का प्रयोग करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद लेखपाल संघ ने बीते मंगलवार से चल रहा धरना व कार्य बहिष्कार समाप्त कर दिया।
लेखपाल संघ का आरोप था कि बीते 15 मई को इकबालपुर में मिट्टी के अवैध खनन को रोकने पर हल्का लेखपाल विजय जायसवाल को 16 मई को फोन पर गांव के एक व्यक्ति ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। लेखपाल संघ की शिकायत के बावजूद पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी कर रही थी। इससे नाराज लेखपालों ने सीओ से मिलकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की थी। इसके बाद भी आरोपी पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद लेखपाल संघ ने कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष अरुण अवस्थी ने बताया कि धमकी देने के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया है।