फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Case filed against six people for electricity theft, connections of 19 defaulters cut

Chandauli News: बिजली चोरी में छह लोगों पर मुकदमा, 19 बकायेदारों के कनेक्शन काटे

Thu, 03 Jul 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Case filed against six people for electricity theft, connections of 19 defaulters cut
चंदौली। विद्युत निगम की ओर से बुधवार को बसनी गांव में अभियान चलाकर बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही 19 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन

बसनी फीडर से जुड़े बसनी गांव सहित अन्य क्षेत्रों में विभाग की टीम पहुंची। बसनी गांव में बिजली चोरी के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं बकाया बिल जमा नहीं करने पर 19 लोगों के कनेक्शन काटे गए। इनके ऊपर विभाग का लगभग 6.63 लाख रुपये बिजली बिल बकाया है। जांच के दौरान 1.75 लाख रुपये बकाया भी वसूल किए गए। इसके अलावा 110 घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed