{"_id":"5894dc234f1c1b5d21e807d1","slug":"cargo-crashed-a-train-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से फिर टकराया एक मालवाहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से फिर टकराया एक मालवाहक
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sat, 04 Feb 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त मालवाहक को हटाते ग्रामीण।
मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर गुरुवार को हृदयपुर में सिलेंडर लदे मालवाहक के मालगाड़ी से टकराने के दूसरे दिन ही शुक्रवार की भोर में भी अलीनगर के सहरोई गांव के समीप अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस के धक्के से एक अन्य मालवाहक क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया और तीन घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। इस घटना में मुगलसराय दानापुर रूट पर तीन घंटे तक ट्रेनों का आवागमन रुका रहा। इसके बाद इंजन को ठीक किया गया। तब आवागमन चालू हुआ।
छह घंटा की देरी से अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस मुगलसराय पहुंची। यहां से भोर में 2 बजकर 37 मिनट पर आगे के लिए रवाना हुई। ट्रेन सहरोई गांव के समीप पहुंची थी कि तभी मछली लादने के लिए जा रहा एक मालवाहक रेल पटरी पार करने लगा। इसी दौरान ट्रेन के धक्के से मालवाहक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि टक्कर से पहले ही मालवाहक का चालक कूद गया। इससे उसकी जान बच गई। चालक ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। घटना की सूचना पर अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई। आरपीएफ, जीआरपी के अलावा सहायक मंडल सुरक्षा आयुक्त मंडल की तकनीकी टीम ने तीन घंटे में इंजन को ठीक किया गया और इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान तीन घंटे तक डाउन की तरफ जाने वाली ट्रेनों को जहां तहां रोक दिया गया। इससे एक दर्जन ट्रेन तीन से पांच घंटे की विलंबित हुईं। बाद में मौके पर पहुंचे दानापुर मंडल के अधिकारियों ने मामले की जांच कराने की बात कही। देर शाम डीआरएम आरके झा ने भी मौके पर पहुंच कर मुआयना किया, बताया कि मामले की जांच की जा रही है।