चकिया। लॉकडाउन के तीसरे चरण में दुकानों को खोलने की छूट मिली लेकिन मिठाईयों की दुकान नहीं खोलने दिया जा रहा है। इससे हलवाई समाज के लोगों ने नाराजगी है। बुधवार को नगर के हलाईयों ने प्रदर्शन कर दुुकान खोलने की मांग की।
विकास खंड के सिंकदरपुर में बुधवार की दोपहर लंबे समय से परेशान हलवाई समाज के व्यापारियों ने अपनी आजीविका चलाने में विकट संकट को देखते हुए सड़क पर उतर सोशल डिस्टेन्सिग बना कर प्रदर्शन करके दुकानें खोलने की मांग की। प्रदर्शन के माध्यम से व्यापारियों ने मांग किया कि हमें आजीविका चलाने पर प्रशासन द्वारा दुकान खोलने की अनुमति प्रदान किया जाए। लाक डाउन को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन गंभीरता से किया जाएगा। मिठाई व फास्ट फूड की दुकान में ग्राहक खाने वाले सामग्री को नहीं स्पर्श करते। सरकार जिस तरह हर तकबे को दुकान खोलने की छूट दिया है उसी प्रकार हमें भी दिया जाए। इस दौरान बृजेश गुप्ता, अनिल मोदनवाल, अमित मद्देशिया, प्रदीप मोदनवाल, अवधेश गुप्ता, विकाश मद्देशिया, गोविंद, सन्दीप, विजेंद्र गुप्ता रहे।