फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Businessman's body found lying in shop

दुकान में पड़ा मिला व्यवसायी का शव

Mon, 27 Dec 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Businessman's body found lying in shop
इलिया के बसाढ़ी में जयप्रकाश सिंह की मौत के बाद रोते बिलखते परिवार के लोग। संवाद - फोटो : CHANDAULI
इलिया। चकिया कोतवाली के बसाढ़ी गांव में कपड़ा व्यवसायी का शव रविवार की सुबह उसके ही दुकान में पड़ा मिला। सुबह दुकान का शटर तोड़ कर शव को बाहर निकाला गया। मौके पर पहुुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद घटना के कारणों का पता चल पाएगा। इलिया थाना के सीहर गांव निवासी जयप्रकाश (22) ने घर से एक किलोमीटर बसाढ़ी गांव में कपड़े की दुकान खोल रखी थी। अक्सर वह रात में दुकान पर भी सो जाता था। शनिवार की रात वह घर से खाना खाकर दुकान पर सोने चला गया। सुबह देर तक जब दुकान नहीं खुली तो आसपास के लोगों ने आवाज लगाई, बावजूद इसके अंदर कोई हलचल नहीं हुई। काफी देर तक शटर पीटने के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला तो शंकावश लोगों ने इसकी सूचना परिवार वालों को दी। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शटर के लाक को तोड़ा और अंदर गए तो जयप्रकाश का शव पड़ा था। परिवार के सदस्य आनन फानन उसे चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक का शव घर आते ही परिजन बिलख उठे। पुलिसने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीहर निवासी जमुना सिंह के दो पुत्रों में छोटे जयप्रकाश की एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के कारणों का पता रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed