{"_id":"a35f500badef74385e4d80e30a31aedd","slug":"burned-1338-holikaan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलीं 1338 होलिकाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलीं 1338 होलिकाएं
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Thu, 05 Mar 2015 08:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर्व की पूर्व संध्या पर गुरुवार को जिले में जगह-जगह स्थापित होलिकाओं का दहन हुआ।
इस दौरान लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और फाग गीतों के साथ समूचा जनपद होली के रंग में सराबोर हो गया। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में स्थापित होलिकाएं पुलिस और पीएसी की निगरानी में जलाई गईं।
इस दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था में लगे जवानों की लोगों की गतिविधियों पर पैनी नजर रही।
जनपद में इस बार कुल 1338 स्थानों पर होलिकाएं स्थापित की गई थीं। गुरुवार को जगह-जगह होलिकाएं परंपरागत तरीके से पूरे विधि विधान के साथ शुभ मुहूर्त में दहन की गई।
होलिका के आसपास मौजूद लोगों ने जमकर पटाखे छोड़े और एक-दूसरे से गले मिलकर पर्व की बधाई दी। अधिकांश स्थानों पर होलिका दहन के दौरान पुलिस के जवान तैनात रहे।
खासकर पुलिस की नजर विवादित स्थानों पर स्थापित होलिकाओं पर रखी। होली पर एसपी मुनिराज जी का निर्देश है यदि पर्व के दिन कोई अशांति फैलाने की कोशिश करता है, तो तत्काल उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इतना ही नहीं होली के दिन बाइक पर ट्रिपलिंग करने वालों पर भी पुलिस की निगाहें रहेंगी।
होली के मद्देनजर बाजार में लोगों की जबर्दस्त भीड़ देखने को मिली। लोगों ने पटाखे, खाने-पीने का सामान व नए वस्त्रों की खरीदारी की।
फोटो संख्या 051+052
सपा कार्यालय पर मनाई होली
एक-दूसरे से गले मिलकर दी त्यौहार की बधाई
चंदौली। क्षेत्र के नरसिंपुर खुर्द स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर गुरुवार को होली मनाई गई। इस दौरान कार्यालय पर जुटे नेता व कार्यकर्ता एक-दूसरे को अबीर लगाकर गले मिले और मिठाई खिलाकर त्यौहार की बधाई दी। सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि त्यौहार हम सभी को एक साथ हंसी-खुशी के माहौल में रहने का संदेश देते हैं। त्यौहार चाहे कोई भी हो, सभी नागरिकों को इसे मिलकर शांतिपूर्ण माहौल में मनाना चाहिए। कहा कि होली हमें पुराने गिले-सिकवे भुलाकर साथ रहने का संदेश देता है, जिसे हमें आत्मसात करना चाहिए। इस दौरान हज कमेटी सदस्य परवेज अहमद जोखू, नफीस अहमद गुड्डू, अशोक त्रिपाठी, राजा खां, रघुनाथ यादव, संजय सोनकर आदि उपस्थित रहे।
इनसेट-----
एटीएम के बाहर लगी रही लाइन
चंदौली। होली के मद्देनजर गुरुवार को बैंक बंद होने के कारण सभी एटीएम केंद्रों के बाहर लोगों की जबर्दस्त भीड़ देखने को मिली। भीड़ के कारण धन निकालने के लिए लोगों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर बाद कई एटीएम में पैसा खत्म हो गया। इस कारण अन्य एटीएम केंद्रों पर भीड़ बढ़ती गई। स्थिति यह रही कि शाम होते-होते अधिकांश एटीएम के पैसे खत्म हो चुके थे। इस कारण कुछ लोगों को निराश होकर घर लौटना पड़ा।
फोटो संख्या-05
दिल से दिल को मिलाने का पर्व है होली
कंदवा चौराहे पर होली मिलन समारोह संपन्न
कंदवा। होली दिल से दिल मिलाने का त्योहार है। यह पर्व लोगों में उत्साह और उल्लास का संचार करता है। पर्व को मिलजुल कर मनाने से सामाजिक सौहार्द मजबूत होता है। उक्त बातें गुरुवार को स्थानीय चौराहे पर आयोजित होली मिलन समारोह के अवसर पर समाजसेवी डा. मनोज सिंह चंदेल ने कही।
उन्हाेंने कहा कि होली लोगों के उल्लास का प्रतीक पर्व है इससे समाजिक प्रभाव का रंग और गहरा होता है। इस पर्व को प्रेम और सौहार्दपूर्ण वातावरण के माहौल में मनाने की जरूरत है, ताकि समाज में भाईचारा कायम रहे। इसके पूर्व लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी। इस दौरान रामनगीना ने होली गीत गाकर लोगों के मिजाज पूरी तरह होलियाना बना दिया। वहीं समाजसेवी अजीत सिंह के परंपरागत होली गायन की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मनमोह लिया। समारोह में सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक संघ बरहनी के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, अभय सिंह, बिट्टू सिंह, सोनू राय, अख्तर, रवि पांडेय, कमलेश यादव, संजय यादव, अंजनी सिंह, बैलिस्टर यादव, संजय यादव, कल्लू, मुन्ना विश्वकर्मा एवं नेपाली आदि लोग मौजूद रहे।