फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bulldozers ran in Revasa and Barhuli, 12 buildings demolished

Chandauli News: रेवसा और बरहुली में चला बुलडोजर, 12 भवन ध्वस्त

Thu, 12 Jun 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers ran in Revasa and Barhuli, 12 buildings demolished
ताराजीवनपुर। भारत माला परियोजना में बाधक बने सड़क के किनारे के कई मकान बुधवार को बुलडोजर से गिरवा दिए गए। कई थानों की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में रेवसा में तीन और बरहुली गांव में नौ मकान ध्वस्त किए गए।
विज्ञापन

वाराणसी को वाया रांची कोलकाता से जोड़ने के लिए भारत माला परियोजना हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। पीडीडीयू नगर तहसील के रेवसा स्थित एनएच से धरौली बिहार बार्डर के बीच से यह हाईवे गुजरेगा। क्षेत्र के रेवसा और बरहुली गांव में इस सड़क के निर्माण में करीब 200 मकान आड़े आ रहे हैं। शासन की ओर से सड़क निर्माण में आड़े आ रहे भवन स्वामियों को मुआवजा देकर भवनों को ताड़ा जाना है। अभी तक सभी भवन स्वामियों को मुआवजा नहीं मिला है। इस मसले पर विरोध प्रदर्शन भी किया जा रहा है। इस बीच बुधवार की दोपहर में पीडीडीयू नगर के एसडीएम अनुपम मिश्र के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस रेवसा गांव पहुंची। यहां प्रीतम, राम दुलार और योगेंद्र का मकान गिरा दिया गया। वहीं बरहुली गांव में भी नौ मकान बुलडोजर से गिरवा दिए गए। एसडीएम अनुपम मिश्र ने बताया कि मुआवजा देकर संबंधित लोगों के मकान तोड़े जा रहे हैं। यदि किसी मकान का मुआवजा नहीं मिला है तो संबंधित भवन स्वामी को मुआवजा दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed