फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   brother in law shot and killed brother in law

Chandauli News: जीजा ने साले की गोली मारकर की हत्या

Sun, 26 Jan 2025 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
brother in law shot and killed brother in law
मोहनिया (भभुआ)। कुडासन गांव में शनिवार को दोपहर में जीजा ने गोली मारकर अपने साले की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद हुआ। पुलिस आरोपी को थाने ले गई।
विज्ञापन

सोनहन थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी उपेंद्र मिश्रा की शादी भभुआ थाना क्षेत्र के कुडासन निवासी बलदाऊ तिवारी की पुत्री के साथ हुई थी। डीएसपी शिवशंकर कुमार ने बताया कि उपेंद्र को उसकी पत्नी का किसी युवक के साथ अवैध संबंध का शक था। जिसको लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद हो रहा था। शनिवार को उपेंद्र अपने ससुराल आया था। इस दौरान उसका उसकी पत्नी से विवाद होने लगा। उस दौरान उपेंद्र का साला गोलू तिवारी (22) बीच-बचाव के लिए वहां पहुंच गया। इस दौरान उपेंद्र ने तमंचे से गोलू पर गोली चला दी। गोली गोलू के सीने में जा लगी। गोली लगने से घायल गोलू को लोग अस्पताल ले जाने लगे। इस बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed