{"_id":"582cbf704f1c1b55369002d6","slug":"breaking-and-stealing-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर ताला तोड़कर चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर ताला तोड़कर चोरी
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Thu, 17 Nov 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय कोतवाली के रविनगर मुहल्ले में चोरों ने रेलकर्मी के बंद घर को खंगाल डाला। चोरों ने घर से बीस हजार रुपये नकदी समेत हजारों रुपये मूल्य के कीमती कपड़े और गहने आदि चुरा लिए। मंगलवार की रात रेलकर्मी वापस लौटा तो चोरी का पता चला। उसने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच पड़ताल की। रेलकर्मी सुशील कुमार शर्मा का रविनगर में एसजी पब्लिक स्कूल के समीप शिव मंदिर के बगल में अपना मकान है। जहां वे पूरे परिवार के साथ रहते हैं। पिछले दिनों वे अपने पूरे परिवार के साथ किसी काम से लखनऊ गये हुए थे। मंगलवार की देर रात सुशील वापस लौटे तो बाहर से दरवाजा बंद था लेकिन अंदर सभी कमरों के ताला टूटे मिले। कमरे में जाकर देखा तो सभी कमरों में सामान बिखरे हुए थे। आलमारी से 19 हजार रुपये नकद, कीमती कपड़े आदि गायब मिला।यही नहीं आलमारी से जेवरात भी गायब मिले। पीड़ित ने बताया कि पत्नी के वापस लौटने पर ही पता चलेगा कि कितने रुपये मूल्य के गहने गायब हुए हैं। व्यस्त इलाके में इस तरह की चोरी की घटना से दहशत का माहौल है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि ठंड में चोरी की घटनाएं बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन