फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Boycott of Peace Committee meeting, demand for removal of police station chief

Chandauli News: पीस कमेटी की बैठक का बहिष्कार, थानाध्यक्ष को हटाने की मांग

Fri, 13 Sep 2024 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Boycott of Peace Committee meeting, demand for removal of police station chief
नौगढ़। स्थानीय व्यापारियों ने थानाध्यक्ष पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को थाने में आयोजित पीस कमेटी की बैठक का बहिष्कार किया। वहीं, दुर्गापूजा समिति के पदाधिकारियों ने एसपी आदित्य लांग्घे के काफिले को रोककर थानाध्यक्ष को हटाने की मांग करते हुए पत्रक सौंपा। कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो दुर्गा पूजा महोत्सव नहीं किया जाएगा। एसपी ने सीओ को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन


नौगढ़ दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों का आरोप है कि थानाध्यक्ष ने बुधवार की पंडाल के निर्माण के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार किया। थानाध्यक्ष ने दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पंकज जायसवाल समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके विरोध में पदाधिकारियों ने नौगढ़ आए एसपी चंदौली आदित्य लांग्हे का काफिला रोककर नाराजगी जताई और पत्रक देकर कार्रवाई की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो दुर्गा पूजा का आयोजन स्थगित कर दिया जाएगा। एसपी ने सीओ कृष्णमुरारी से जांच कराने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री अशोक गुप्ता, दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष पंकज जयसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज केशरी, बीडीसी अनिल शर्मा, अजीत विश्वकर्मा, सुनील शर्मा, सोनू जायसवाल, कृष्णकांत केशरी, जिलाजीत सिंह यादव, अजीत अग्रहरि आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed