फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Boxer Neelam will show the power of punch in Haryana

हरियाणा में पंच का दम दिखाएंगी बाक्सर नीलम

Sun, 18 Jul 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Boxer Neelam will show the power of punch in Haryana
पीडीडीयू नगर। हरियाणा के सोनीपत में 18 से 23 जुलाई तक होने जा रही यूथ महिला-पुरुष नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में चंदौली की नीलम सिंह चौहान अपने पंच का दम दिखाएंगी। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ में 15 और 16 जुलाई को आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में चंदौली की नीलम ने 57 किग्रा भारवर्ग में प्रतिद्वंद्वी को 3-0 अंक से पराजित किया। प्रतियोगिता में प्रदेश से 13 महिला बाक्सरों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

चंदौली एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव और नीलम के कोच कुमार नंदजी ने बताया कि चंदौली जिले से चार खिलाड़ी मेरठ प्रतियोगिता में भाग लिए। इसमें नीलम चौहान ने राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभाग किया। उत्तर प्रदेश एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव प्रो. अनिल मिश्रा ने चंदौली की बॉक्सर नीलम के अच्छे प्रदर्शन की सराहना करते हुए ब्रांडेड ट्रैकशूट देने की बात कही। कोषाध्यक्ष हसन जैदी, अध्यक्ष सीपीएस तेवतिया, क्रीड़ाधिकारी यूपी कोच भूपेंद्र यादव ने भी नीलम को शुभकामनाएं दी। नंदजी ने बताया कि टीम के साथ मुजफ्फर आलम, बाबूलाल यादव, राजेश गुप्ता, रुक्सार बानो, जितेंद्र यूपी टीम कोच व मैनेजर के रूप में जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed