फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bought a cold drink from the shop, drank it and died after sitting

Chandauli News: दुकान से कोल्ड ड्रिंक खरीदकर पी और बैठने के बाद हो गई मौत

Fri, 06 Jun 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Bought a cold drink from the shop, drank it and died after sitting
दुलहीपुर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दुलहीपुर बाजार में एक किराना की दुकान से एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार की दोपहर कोल्ड ड्रिंक खरीदकर पी और नीम के पेड़ के पास बैठ गया। इसके कुछ देर बार ही वह लेट गया और उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर से पड़ाव मार्ग पर दुलहीपुर में एक किराना कि दुकान के सामने बृहस्पतिवार की दोपहर 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग जुट गए। इसकी सूचना दुलहीपुर पुलिस चौकी को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वहां के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष गगन राज सिंह ने बताया कि पूछताछ में लोगों ने बताया कि उस व्यक्ति ने दुकान से कोल्ड ड्रिंक खरीदकर की और उसका पैकेट डस्टबिन में डालकर नीम के पेड़ के समीप बैठ गया। आसपास के लोगों ने बताया कि वह अपना घर राजातालाब बता रहा था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed