फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bones and half burnt body of woman found in straw ashes in chandauli

पुआल में लगी आग: सुबह राख में मिलीं हड्डियां और महिला का अधजला शव, इलाके में सनसनी

Sun, 27 Mar 2022 06:36 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 27 Mar 2022 06:36 PM IST
सार

पुलिस ने जली हुई हड्डियों को एकत्र कराया। हड्डियों के पास से चूड़ी, महिला के गले की चेन भी मिली। पुलिस ने बरामद अवशेषों को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Bones and half burnt body of woman found in straw ashes in chandauli
demo

विस्तार

चंदौली में अलीनगर थाना के रामपुर गांव के बाहर रखे दयाराम यादव और पन्ना बिंद के पुआल में शनिवार की देर रात आग लग गई। रात में इस घटना का किसी को पता नहीं चला। सुबह किसानों ने जब पुआल की राख को हटाया तो उसमें हड्डियों का अवशेष मिला। राख में चूड़ी और मंगलसूत्र भी मिला। इससे आशंका है कि पुआल के साथ महिला भी जल मरी है।

विज्ञापन


महिला कौन थी और कैसे जली इसका पता नहीं चला। मौके पर पहुंची पुलिस ने चूड़ी, मंगलसूत्र और हड्डियों को एकत्र कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया। रामपुर गांव के ताल में दयाराम यादव और पन्ना बिंद का लगभग पांच बीघे का पुआल एकत्र कर रखा गया था। शनिवार की देर रात पुआल में आग लग गई।
विज्ञापन


रविवार की सुबह मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और किसानों ने जले हुए पुआल की राख से हड्डियों व अधजले शव को देखा। सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विनय प्रकाश सिंह ने जली हुई हड्डियों को एकत्र कराया। हड्डियों के पास से चूड़ी, महिला के गले की चेन भी मिली। पुलिस ने सभी को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं सुबह नौ बजे तक जल रहे पुआल को दमकल विभाग की टीम ने बुझाया। घटना की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनय प्रकाश सिंह ने कहा कि जली हुई हड्डियों के अवशेष मनुष्य के हैं या फिर जानवर के यह फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

फसल हरी होने के कारण आस-पास के खेत में नहीं लगी आग 
अलीनगर थाना क्षेत्र के रामपुर मौजे के सिवान में दयाराम यादव और पन्ना बिंद के खेत में लगी आग- आस पास गेहूं सरसों की खड़ी फसल भी है। फसल हरी होने के कारण आग फसल को नुकसान नहीं हुआ नहीं तो सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल आग की चपेट में आ सकती थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed