फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Body of constable found on railway track identified

Chandauli News: रेलवे ट्रैक पर मिले सिपाही के शव की हुई पहचान

Fri, 08 Sep 2023 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Body of constable found on railway track identified
सकलडीहा-धीना रेलवे ट्रैक पर बुधवार को सिपाही का क्षत-विक्षत शव वर्दी में मिला था। मृतक की शिनाख्त हो गई है। मृतक का नाम केसरी नंदन पुत्र जुगल प्रसाद है। वह गाजीपुर के दिलदारनगर थाना के गजरही गांव का रहने वाला है। उसकी नियुक्ति कौशांबी जिले में पीआरवी में थी। परिजनों ने फोटो के आधार पर शिनाख्त की। सिपाही के किसी ट्रेन से गिरकर मौत की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


सकलडीहा-धीना रेलवे ट्रैक पर बुधवार को लोगों ने शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। रेलवे ट्रैक पर वर्दी पहने हुए सिपाही का क्षत-विक्षत शव पड़ा था। पुलिस ने शव को उलटवा-पलटवाकर देखा तो वर्दी पर नेम प्लेट पर सिर्फ सरी नंदन लिखा मिला। नेम प्लेट टूट गई थी। इसक वजह से उस पर मृतक के नाम का एक अक्षर गायब हो गया था। धीना थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि शव की पहचान हो गई है। पंचनामा के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed