फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Body of an elderly man found in the forest; 34 goats missing

चंदौली: जंगल में मिला 62 वर्षीय वृद्ध का शव, 34 बकरियां गायब; हत्या कर लूटपाट की आशंका से सनसनी

Fri, 16 Oct 2026 01:46 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 16 Oct 2026 01:46 AM IST
सार

जिले के पंडी गांव में जंगल में 62 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। वह बुधवार को 34 बकरियां चराने गए थे। बकरियां भी गायब हैं। परिजनों ने हत्या कर बकरियां लूटने की आशंका जताई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Body of an elderly man found in the forest; 34 goats missing
इसी जगह मिली थी लाश। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंदौली में नौगढ़ थाना क्षेत्र के पंडी गांव में जंगल में बकरी चराने गए 62 वर्षीय वृद्ध का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। वृद्ध के साथ गईं 34 बकरियां भी गायब हैं। परिजनों ने वृद्ध की हत्या कर बकरियां लूटे जाने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मौत की वजह और बकरियों के गायब होने के मामले की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन




पंडी गांव निवासी लालमनी बुधवार सुबह रोज की तरह 34 बकरियों को लेकर जंगल में चराने गए थे। आमतौर पर वह बकरियों को चराने के बाद घर लौट आते थे, लेकिन बुधवार देर शाम तक उनके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन रात तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

विज्ञापन
Trending Videos

जंगल में तलाश करने पहुंचे परिजन
बृहस्पतिवार को परिजन लालमनी की तलाश में जंगल पहुंचे। जंगल के भीतर उनका शव पड़ा मिला। हालांकि, उनके साथ गईं सभी 34 बकरियां मौके से गायब थीं। वृद्ध का शव मिलने और एक साथ इतनी बड़ी संख्या में बकरियों के गायब होने की जानकारी गांव में फैलते ही हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

परिजनों ने आशंका जताई कि लालमनी की हत्या करने के बाद बकरियां लूट ली गईं। हालांकि, अभी तक हत्या या लूट की आशंका की पुष्टि नहीं हुई है। घटना के पीछे की वास्तविक वजह भी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

विज्ञापन

सीओ ने भी घटनास्थल का किया निरीक्षण
घटना की सूचना मिलने पर नौगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कुछ देर बाद क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार भी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जानकारी ली।

क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से वृद्ध की मौत की वजह स्पष्ट होने में मदद मिलेगी। पुलिस गायब बकरियों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed