{"_id":"582383ff4f1c1b067fb39eb5","slug":"blow-for-those-black-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"काले धन वालों के लिए झटका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काले धन वालों के लिए झटका
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Thu, 10 Nov 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते मंत्री संतोष गंगवार।
काले धन पर सर्जिकल स्ट्राइक कर प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकियों, असलहा तस्करों, ड्रग माफियाओं तथा काले धन के से राजनीति करने वाली पार्टियों को करारा झटका दिया है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में विकास की गति तेज होगी। उक्त विचार बुधवार को चकिया काली मंदिर परिसर में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान आयोजित सभा में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार केंद्रीय योजनाओं में आवंटित प्रदेश के धन का दुरुपयोग कर रही है। आपदा राहत, सूखा राहत जैसी अनुकंपा राशियों को दूसरे मदों में खर्च कर रही है। यह किसानों के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास को बाधित कर केन्द्र पर पैसा न देने का आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि बसपा काले धन तथा पत्थर की मूर्तियों की राजनीति करती है। जिसे जनता समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आम जनता के विकास से जुड़ी है।
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय कहा कि मोदी सरकार की असली ताकत उत्तर प्रदेश है। इसलिए प्रदेश में परिवर्तन के जरिए भाजपा की सरकार बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मोदी के काले धन पर सर्जिकल स्ट्राइक से गरीब और अमीर के बीच की खाई कम होगी। कहा कि प्रदेश की जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा लूटकर उसका बंदरबांट करने में सपा सरकार आपस में लड़ रही है। बहन जी मूर्तियां बनवाकर तथा काले धन को इकट्ठा करके अपना नाम इतिहास में अमर करना चाहती हैं। कहा कि भाजपा की सरकार बनने से केंद्र का पैसा राज्य में आयेगा और प्रदेश अग्रणी प्रदेशों की सूची में सम्मिलित होगा।
विज्ञापन
सोनभद्र के सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि प्रधानमंत्री कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही गौ, गंगा, बेटी, किसान और जवान का संरक्षण किया जायेगा। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार परिवर्तन यात्रा के दौरान सैयदराजा में भी कार्यकर्ताओं ने संतोष गंगवार और डा. महेंद्र नाथ पांडेय का स्वागत किया। परिवर्तन यात्रा सभा में वाराणसी महानगर के पूर्व मेयर कौशलेंद्र सिंह, पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य और जिला महामंत्री रमेश जायसवाल, सुधीर मिश्रा, सुरेन्द्र सिंह, शारदा प्रसाद, डा. रामअधार जोसेफ, शिवतपस्या पासवान, अमित चौधरी, काशीनाथ सिंह, भगवानदास मौर्या, अनिल सिंह, कैलाश प्रसाद जायसवाल सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता तथा नेता मौजूद थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा ने संचालन उमाशंकर सिंह ने किया।