फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Block office will be in the old building from Syedaraja to Barahni

पुराने ब्लाक पर पहुंचे टेबल, कुर्सी मार्च से शुरू होंगे कार्य

Tue, 09 Feb 2021 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Block office will be in the old building from Syedaraja to Barahni
कंदवा। क्षेत्र के बरहनी स्थित पुराने ब्लाक भवन में कार्यालय संचालन की आस लगाए क्षेत्रीय लोगों के लिए अच्छी खबर है। सोमवार को सेयदराजा के पास बगही कुंभापुर के न्याय पंचायत भवन में संचालित ब्लाक कार्यालय से ट्रैक्टर पर लादकर टेबल, कुर्सी सहित अन्य जरूरी सामान जब पुराने ब्लॉक भवन पर पहुंचे तो लोगों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोगों ने एक दूसरे को कुछ ही दिनों में फिर से पुराने ब्लॉक कार्यालय संचालित होने की बधाई दी।
विज्ञापन

बरहनी गांव निवासी बसंत सिंह ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद में जनहित याचिका दाखिल कर बगही कुंभापुर स्थित न्याय पंचायत में चल रहे ब्लाक कार्यालय को बरहनी स्थित पुराने भवन में स्थानांतरित किए जाने की मांग की थी। न्यायालय ने सीडीओ को बीते 18 जनवरी को एक मार्च से कार्यालय बरहनी स्थित पुराने में संचालित करने का आदेश पारित किया था। उसी आदेश के परिप्रेक्ष्य में कुर्सी, मेज सहित अन्य जरूरी सामान बरहनी स्थित पुराने ब्लाक भवन पहुंचे। बरहनी गांव के पूर्व प्रधान अखिलेश सिंह गुड्डू, बसंत सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि क्षेत्रीय लोगों का प्रयास रंग लाता हुआ दिखाई दे रहा है। विश्वास है कि जल्द ही अधिकारी भी यहां बैठकर विभागीय कार्यों सहित आमजन की समस्याओं का समाधान करते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन

कंदवा। बरहनी स्थित पुराने ब्लाक भवन के पास ब्लाक के नाम पर करीब छह एकड़ 28 डिसमिल जमीन छोड़ी गई है। उसी जमीन में एक तरफ ब्लाक कार्यालय का भवन बनाया गया है जिसका बीते वर्ष करीब 15 लाख रुपए से मरम्मत कार्य और रंगरोगन कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed