फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Black band dam protests

महंगाई भत्ता रोकने के विरोध में बांहों पर काली पट्टी बांध कर किया काम

Mon, 08 Jun 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Black band dam protests
पीडीडीयू मंडल के एसएंडटी विभाग काली पट्टी बांधकर विरोध जताते रेलकर्मी। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता रोकने के विरोध में आल इंडिया रेलवे फेडरेशन और ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर रेलकर्मियों ने सोमवार को बांहों पर काली पट्टी बांधकर काम किया। इस दौरान जगह जगह सभा कर रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। चेतावनी दी गई कि इसके बाद भी महंगाई भत्ता रोकने के फैसले को वापस नहीं लिया जाता है तो रेलकर्मी आर पार की लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा एक की ओर से समाडि, एसएंडटी और कमर्शियल विभाग के कर्मचारियों ने बांहों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। इस दौरान रेल प्रशासन के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर लालजी यादव, राजीव नयन, इफ्तखार खां, दीपक त्यागी, दिनेश देव, रामाशीष सिंह, इंद्रजीत सिंह, विनय सिंह, बेचू राम, एमके सूरी, संदीप कुमार, बूटा सिंह, दिनेश भगत, रामनरेश यादव, नितिश कुमार, अरसद खां, दिनेश कुमार सिंह, जेपीएल श्रीवास्तव, केएन तिवारी, महेंद्र कुमार, राम प्रसाद, रामाशंकर राम रहे। इसी तरह ईसीआरकेयू ब्रांच संख्या तीन की ओर से पीडब्लूआई नार्थ कार्यालय पर इंजीनियरिंग, आपरेटिंग, सिग्नल और कैरेज विभाग के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर काला दिवस मनाया। इस मौके पर अशोक सिंह, एसपी सिन्हा, सीबी राय, आरआर सिंह, वाईपी सिंह, एसके बघेल, एके शर्मा, आर मिश्र, अश्वनी, जयप्रकाश रहे। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन प्लांट डिपो शाखा की ओर से रेलकर्मचारियों ने बांहों पर काली पट्टी बांध कर काला दिवस मनाया गया। इस दौरान महंगाई भत्ता और सेवानिवृत्त कर्मचारियों का महंगाई राहत पर रोक लगाने, श्रम नियमों में परिवर्तन करने और इसे उद्योगपतियों के हित के अनुरूप बनाने के विरोध में नारेबाजी की। इस मौके पर यूनियन के केंद्रीय संगठन मंत्री बीबी पासवान, एसपी सिंह, शंकर प्रसाद, अमरेन्द्र कुमार, एके उपाध्याय, मोहन राम, बीबी सिंह, रमेश कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार, प्रभात कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed